{"_id":"67d72b23e620de78ef07a332","slug":"sports-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-105482-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा इलेवन ने जीता टी-20 का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा इलेवन ने जीता टी-20 का फाइनल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बे के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में जिला प्रशासन सांबा और उत्पाद शुल्क विभाग की ओर से सांबा प्रीमियर टी-20 कप का फाइनल मैच हुआ। इसमें सांबा इलेवन ने 22 रन से मैच को जीत लिया।
उपायुक्त राजेश शर्मा, आबकारी और कराधान अधिकारी अनिल चंदन की उपस्थिति में मैच शुरू हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सांबा इलेवन की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 163 रन जुटाए। जवाब में जिला प्रशासन की टीम के कप्तान अभिषेक संब्याल के नेतृत्व में जिला प्रशासन सांबा की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 141 रन ही बना सके। 22 रन से टीम हार गई। सांबा इलेवन के अंकू को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैच ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 26 गेंदों पर 49 रन बनाए और चार ओवर में 39 रन देकर एक विकेट लिया।
मैच के बाद उपायुक्त ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने को कहा। इस मौके पर तहसीलदार सांबा, जिला सूचना अधिकारी सांबा और पूर्व क्रिकेटर सुरिंदर बागल भी मौजूद थे।