{"_id":"6255c600fcf8b10284123075","slug":"sports-news-reasi-news-jmu2576690125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रपाल और सत्यम की सधी हुई पारियों से जीते रियासी चैलेंजर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रपाल और सत्यम की सधी हुई पारियों से जीते रियासी चैलेंजर्स
विज्ञापन
रियासी चैलेंजर्स के खिलाड़ी सुनील ड़ागर को पुरूस्कृत करते हुए नायाब सरपंच व अन्य।
- फोटो : REASI
रियासी। रियासी चिनाब क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को रियासी चैलेंजर्स व स्काई रेंजर्स धर्मशाला ने अपने अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इन दोनों टीमों के बीच बुधवार को दूसरा र्क्वाटर फाइनल मैच खेला जाएगा।
मंगलवार को पहले मैच में रियासी रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 132 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज सिद्धार्थ कौल ने 22 और कन्हैया ने 32 रनों का योगदान दिया। पारी में रियासी चैलेंजर्स के गेंदबाज सुनील डागर ने चार ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रियासी चैलेंजर्स की शुरूआत काफी खराब रही, और 40 रन के भीतर चार विकेट गंवा दिए।
हालांकि, बल्लेबाज चंद्रपाल (नाबाद 34 रन) और सत्यम (47 रन) ने चैलेंजर्स की पारी को संभाला और 11 गेंद शेष रहते हुए टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई। इसमें पांच विकेट झटकने वाले सुनील डांगर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में राजोरी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 146 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज पवन सेखो ने 34 व निखिल ठाकुर ने 33 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करते हुए स्काई रेंजर्स धर्मशाला के बल्लेबाज रविकांत के नाबाद 82 रन और विजय ठाकुर के नाबाद 29 रनों की बदौलत टीम को 13वें ओवर में जीत मिल गई। धर्मशाला ने यह मैच आठ विकेट से जीता। विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले रविकांत को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।