{"_id":"6918f28f71a4c2ac8e071547","slug":"sports-news-jammu-news-c-336-1-ja11001-101505-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीडी गोयंका स्कूल ने जीता जिला \nरोल बॉल चैंपियनशिप का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीडी गोयंका स्कूल ने जीता जिला रोल बॉल चैंपियनशिप का खिताब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एमए स्टेडियम स्केटिंग रिंक में खेली जा रही जिला रोल बॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। 12 नवंबर से खेली जा रही इस प्रतियोगिता में 175 स्केटर्स ने हिस्सा लिया। मिनी ग्रुप बॉयज और गर्ल्स दोनों वर्गों में जीडी गोयंका स्कूल ने खिताब जीता।
ब्रिटिश इंटरनेशनल स्कूल की टीम उपविजेता रही। अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में टीम ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के आखरी दिन खेले गए मुकाबले में अंडर-14 बॉयज टीम ब्लू ने टीम ऑरेंज को 3-2 से हराया।
अंडर-14 गर्ल्स टीम ब्लू ने टीम रेड को 4-2 से मात दी। अंडर-17 बॉयज वर्ग में टीम ब्लू ने टीम ऑरेंज को 5-2 से हराया।
अंडर-17 गर्ल्स में भी टीम ब्लू ने टीम रेड को 4-1 से मात दी। प्रतियोगिता का आयोजन रोलबॉल एसोसिएशन ऑफ जेएंडके की ओर से जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में कराया गया।