फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: 19 प्वाइंट के साथ जीडीसी पुंछ बना बॉक्सिंग का ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
sports news
जीडीसी पुंछ बॉ​क्सिंग चैंपियन​​शिप की ट्रॉफी के साथ स्रोत जेयू
जम्मू। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) पुंछ 19 प्वाइंट के साथ अंतर कॉलेज बॉक्सिंग (पुरुष) चैंपियनशिप का ओवरऑल चैंपियन बना। जम्मू विश्वविद्यालय का पीजी विभाग 12 प्वाइंट के साथ उपविजेता रहा। यह चैंपियनशिप जम्मू विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा विभाग ने करवाई। इसमें जम्मू संभाग के सभी जिलों से निजी व सरकार डिग्री कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में वीरवार को अंतिम दिन विभिन्न किलो भार वर्ग के मुकाबले खेले गए। 46-48 किलो भार वर्ग में जीडीसी मढ़ के खुश शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। पीजी विभाग के शरीफ अयाज ने रजत पदक, कुंजवानी के भार्गवंश ने कांस्य पदक जीता। 48-51 किलो भार वर्ग में पीजी विभाग के अंकित सैनी ने स्वर्ण पदक, राजोरी के समीर खान ने रजत जबकि कठुआ के सुमित संगरा और विजयपुर के चंदन कोहली ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। 51-54 किलो भार वर्ग में जीडीसी सांबा के अंकित जम्वाल ने स्वर्ण पदक जीता। कठुआ के मोहित शर्मा ने रजत पदक अपने नाम किया। 54-57 किलो भार वर्ग में जीडीसी डोडा के तोफैल ने स्वर्ण, जिंद्रा के अनीश जम्बाल ने रजत पदक जीता। 57-60 किलो भार वर्ग में जीडीसी पुंछ के मोहम्मद जहीर ने स्वर्ण पदक जीता। 60-63.5 किलो भार वर्ग में जीडीसी पुंछ के केशव शर्मा ने स्वर्ण पदक, 63.5-67 किलो भार वर्ग में जीडीसी उधमपुर के विबराज अली ने स्वर्ण पदक जीता। 67-71 किलो में जीडीसी कुंजवानी के गुरमेहर सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। 71-75 किलो भार वर्ग में नितिन कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। 75-80 किलो भार वर्ग में एमआईईटी के अंशुल ने स्वर्ण पदक जीता। 82-85 किलो भार वर्ग में जीडीसी डोडा के अदनान फारूक को स्वर्ण पदक मिला। 92 प्लस किलो भार वर्ग में जीडीसी पुंछ के वासीफ ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

----
बैडमिंटन में हुए रोमांचक मुकाबले
बैडमिंटन (पुरुष) में जीडीसी मेंढर ने जीसीईटी जम्मू को 2-0 से हराया। जेएआईआर जम्मू ने बीडीसी उधमपुर को 2-1, जीडीसी उधमपुर ने यूआईईटी कठुआ को 2-0। जीडीसी कुंजवानी ने डोगरा डिग्री कॉलेज को 2-0। एएससीओएमएस जम्मू ने जीडीसी विजयपुर को 2-0 सेटों से हराया। बैडमिंटन (महिला) में जीडीसी सुंदरबनी ने जीडीसीवी बिलावर को 2-0 सेट से हराया। पीजी विभाग, जम्मू ने डोगरा डिग्री कॉलेज को 2-0। एमआईईआर जम्मू ने जीएमसी डोडा को 2-0। एमआईईटी जम्मू ने महिला कॉलेज उधमपुर को 2-0 सेटों से हराया।
विज्ञापन

---
खो-खो के रोमांचक फाइनल में महिला कॉलेज उधमपुर बना विजेता
अंतर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मुकाबला महिला कॉलेज उधमपुर और जम्मू विवि के पीजी विभाग के बीच हुआ। इसमें उधमपुर ने दो प्वाइंट से मैच और फाइनल अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कुश्ती में जीडीसी डोडा रहा चैंपियन
अंतर कॉलेज कुश्ती चैंपियनशिप (महिला) में जीडीसी डोडा 18 प्वाइंट के साथ ओवरऑल चैंपियन बना। 50 किलोग्राम भार वर्ग में जीडीसी डोडा की माधुरी ने स्वर्ण पदक जीता। 53 किलोग्राम भार वर्ग में जीडीसी खौड़ की पायल ने स्वर्ण पदक जीता। 55 किलोग्राम भार वर्ग में जीडीसी डोडा की हिमांशी ने स्वर्ण पदक जीता। 57 किलोग्राम भार वर्ग में पीजी विभाग की उपासना ने स्वर्ण पदक जीता। 59 किलोग्राम भर वर्ग में जीडीसी उधमपुर की मांसी ने स्वर्ण पदक जीता। 62 किलोग्राम भार वर्ग में उपासना ने स्वर्ण और 63 किलोग्राम भार वर्ग में तमन्ना ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed