फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: रणजी ट्रॉफी में कुल सात मुकाबले खेलेगा जम्मू-कश्मीर

विज्ञापन
sports news
15 अक्तूबर से 28 फरवरी तक होंगे खेल
विज्ञापन

जम्मू। रणजी ट्रॉफी के 15 अक्टूबर से 28 फरवरी तक खेले जाएंगे। दो फेज में मुकाबले होंगे। लीग मैच 15 अक्तूबर से एक फरवरी 2026 तक होंगे। वहीं नॉकआउट मैच छह से 28 फरवरी 2026 तक खेले जाएंगे। जम्मू-कश्मीर की टीम को एलीट ग्रुप-डी में रखा है। इसमें मुंबई राजस्थान, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हैदराबाद, पुदुचेरी और हिमाचल प्रदेश है। रणजी ट्रॉफी में लीग स्तर पर जम्मू-श्रीनगर कुल सात मुकाबला खेलेगा। पहला मुकाबला 15 से 18 अक्तूबर तक मुंबई के खिलाफ श्रीनगर में होगा। दूसरा मुकाबला 25 से 28 अक्तूबर तक राजस्थान के खिलाफ श्रीनगर में होगा। तीसरा मुकाबला एक से चार नवंबर तक छत्तीसगढ़ खिलाफ रायपुर में होगा। चौथा मुकाबला आठ से 11 नवंबर तक दिल्ली के खिलाफ नई दिल्ली में खेला जाएगा। पांचवां मुकाबला 16 से 19 नवंबर तक हैदराबाद के खिलाफ हॉस्टल ग्राउंड जम्मू में होगा। छठा मुकाबला 22 से 25 जनवरी 2026 तक पुदुचेरी के खिलाफ पुदुचेरी में होगा। सातवां मुकाबला 29 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक हिमाचल प्रदेश के खिलाफ हमीरपुर के नादौन में होगा। ब्यूरो

-----
कर्नल सीके नायडू में भी साथ मुकाबला खेलेगा जम्मू-कश्मीर
जम्मू। कर्नल सीके नायडू टूर्नामेंट 16 अक्तूबर से 12 मार्च 2026 तक चलेगा। यह टूर्नामेंट दो फेज में होगी। पहले फेज लीग मैच का जबकि दूसरा नाकआउट मैच का है। जम्मू कश्मीर की टीम को एलीट ग्रुप ए में रखा गया है। इसमें पंजाब, मेघालय, गुजरात, केरल, झारखंड, बड़ौदा और गोवा शामिल है। लीग मुकाबले 16 अक्तूबर से 16 फरवरी 2026 तक होंगे जबकि नॉकआउट मुकाबले 21 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक होंगे। जम्मू कश्मीर का पहला मुकाबला 16 से 19 अक्तूबर को पंजाब के खिलाफ चंडीगढ़ में होगा। दूसरा मुकाबला 26 से 29 अक्तूबर तक मेघालय के खिलाफ हॉस्टल ग्राउंड जम्मू में होगा। तीसरा मुकाबला दो से पांच नवंबर तक गुजरात के खिलाफ सरदार पटेल स्टेडियम वलसाद में होगा। चौथा मुकाबला 23 से 26 जनवरी 2026 केरला के खिलाफ त्रिवेंद्रम में होगा। पांचवा मुकाबला 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 झारखंड के खिलाफ बोकारों में होगा। 6 से 9 फरवरी तक बड़ौदा के खिलाफ और 13 से 16 फरवरी तक गोवा के खिलाफ मुकाबले हॉस्टल ग्राउंड जम्मू में खेले जाएंगे। जेकेसीए ने इस टूर्नामेंट से पहले अभ्यास मुकाबले आयोजित करेगा। इसके लिए खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इस सूची में 20 खिलाड़ियों को जगा दी गई है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed