फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: पांच किमी मैराथन में दीपक ने मारी बाजी

विज्ञापन
sports news
नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत घरोटा में करवाई दाैड़, युवाओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। घरोटा में रविवार सुबह मैराथन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तीन वर्गों 10 किलोमीटर, पांच किलोमीटर और दो किलोमीटर में दाैड़ करवाई गई। सुबह छह बजे शुरू हुई मैराथन का अंतिम ग्रुप 6:40 बजे रवाना हुआ।

मुख्य अतिथि यश पाल शर्मा (बाबा बल्लो देवस्थान के सेवादार), कर्नल (रि.) बलबीर सिंह ने हरी झंडी दिखाई। दो किलोमीटर दौड़ में निखिल शर्मा ने पहला, प्रकाश ने दूसरा और साहिल मन्हास ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांच किलोमीटर में दीपक पहले, मंगत सिंह दूसरे और उरमंत अली तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में शिवाली ठाकुर ने पहला और अंशिका शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 10 किलोमीटर दौड़ में हरियाणा के संदीप ने पहला स्थान हासिल कर 7000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। सौरव शर्मा और अजय कुमार ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों को 3000-3000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। लड़कियों में राखी ठाकुर, शमसीद बानो और सोनाली शर्मा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। आयोजन की निगरानी एसएचओ राजेश वर्मा और ट्रैफिक विभाग की देखरेख में की गई। मौके पर संयम पांडु, अंकुश शर्मा, विशु राजपूत, तनिष्का शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed