{"_id":"69dd5c867f9faf635f05aa9f","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1062-885860-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विश्वजीत के शतक की बदाैलत जेंटल\nजाॅयंट्स ने टाइगर इलेवन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विश्वजीत के शतक की बदाैलत जेंटल जाॅयंट्स ने टाइगर इलेवन को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमए स्टेडियम में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता, विश्वजीत बने मैन ऑफ द मैच
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विश्वजीत सिंह की शानदार शतकीय पारी की बदौलत जेंटल जाॅयंट्स ने जंबू लोचन टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में टाइगर इलेवन पर 130 रनों से जीत दर्ज की। एमए स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेंटल जाॅयंट्स ने 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। विश्वजीत सिंह ने 61 गेंदों में 127 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 10 छक्के और आठ चौके जड़ते हुए इस टूर्नामेंट का पहला शतक अपने नाम किया। जवाब में टाइगर इलेवन की टीम इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही और 15.3 ओवरों में मात्र 93 रनों पर ही ढेर हो गई। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विश्वजीत सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। एक अन्य मुकाबले में एपेक्स क्रिकेट क्लब ने तांत्रे स्पोर्ट्स क्लब को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तांत्रे स्पोर्ट्स क्लब ने अपने निर्धारित ओवरों में नाै विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। एपेक्स क्रिकेट क्लब ने 15.1 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। शुभम गुप्ता 30 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे। अजय सिंह को 18 रन देकर चार विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।