फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: प्रीतपाल ने वरिंदर को चित कर जीती 2.71 लाख की माली

विज्ञापन
sports news
अखाड़े में एक-दूसरे को चित करने की कोशिश करते पहलवान। स्रोत : संवाद। - फोटो : Archive
- अतुल और मोहम्मद के बीच बराबरी पर छूटी 1.21 लाख की कुश्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। रत्ती छपड़ी बरन में रविवार को पीर मोंगा नाथ और पीर अली बादशाह का दंगल हुआ। फगवाड़ा (पंजाब) के प्रीतपाल ने अमृतसर के वरिंदर पहलवान को पराजित कर 2.71 लाख रुपये की बड़ी माली अपने नाम की। प्रीतपाल के निर्णायक दांव के साथ ही अखाड़ा तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

दंगल की दूसरी माली 1.21 लाख रुपये की रही। इसमें पठानकोट के अतुल पहलवान और रूस के मोहम्मद आमने-सामने हुए। दोनों ने शुरुआत से ही आक्रामक कुश्ती का प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सका। मुकाबला बराबरी पर छूटा। दंगल में 100 से अधिक कुश्तियां करवाई गईं। पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने दम दिखाया। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी और क्षेत्रवासी पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा मुख्य अतिथि रहे। विधायक मोहन लाल भगत, नरेंद्र सिंह भाऊ और गिरी महाराज विशेष अतिथि रहे। कमेटी के अध्यक्ष बाबा चंचल सिंह ने सभी अतिथियों, पहलवानों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। माैके पर एसएचओ घरोटा राजेश वर्मा, शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी, बजरंग दल के अध्यक्ष राकेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed