{"_id":"69164af3c650cdeeb105222c","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1052-762083-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शांतुल के 145 रनों की बदौलत जेयू सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शांतुल के 145 रनों की बदौलत जेयू सेमीफाइनल में
शांतुल रैना के 145 रनों की बदौलत जम्मू विश्वविद्यालय सेमीफाइनल में
Link Copied
- कुलपति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडीगढ़ की टीम को 73 रनों से हराया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लुवास विश्वविद्यालय हिसार में चल रहे कुलपति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शांतुल के 145 रनों की बदौलत जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वीरवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जम्मू विश्वविद्यालय ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की टीम को 73 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेयू ने 20 ओवरों में 234 रनों का विशाल स्कोर बनाया।शांतुल रैना ने 15 छक्कों और 7 चौकों की मदद से शानदार 145 रन बनाए। विशाल (30 रन), राजेश (28 रन) और संदीप (23 रन) ने भी अच्छा साथ दिया। चंडीगढ़ के लिए राजेश कुमार ने 38 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम 20 ओवर में नाै विकेट खोकर 161 रन ही बना पाई। जेयू की ओर से करण शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर पांच विकेट लिए। शांतुल रैना को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।