{"_id":"6a4975633215c52130041f38","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1050-953621-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नेशनल कैंप में परेड कॉलेज की \nकैडेट प्रेमलता ने जीते दो गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नेशनल कैंप में परेड कॉलेज की कैडेट प्रेमलता ने जीते दो गोल्ड
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. नवीन आनंद के साथ कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स स्रोत - कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कॉलेज की 15 कैडेट् ने कैंप में छोड़ी छाप, नृत्य, गीत और दूसरी प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। परेड महिला कॉलेज की 15 एनसीसी कैडेट्स ने देश के दो नेशनल एनसीसी कैंप में हिस्सा लेकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया। इन कैडेट्स में प्रेमलता ने दो प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। अन्य कैडेट्स ने नृत्य, गीत, कला और दूसरी गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन किया।
कॉलेज की 11 कैडेट्स ने पांच से 12 जून तक हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित हिम ट्रेक कैंप में हिस्सा लिया। सीनियर अंडर ऑफिसर सोबिया बशीर ने निदेशालय की ओर से डीटीई सीनियर की जिम्मेदारी निभाई। वंशिका वर्मा और प्रेमलता ने ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रेमलता ने 3डी आर्ट और बेस्ट फ्रॉम वेस्ट प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। 17 से 28 जून तक महाराष्ट्र में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप में कॉलेज की चार कैडेट्स शामिल हुईं। सार्जेंट भाव्या राजपूत ने ग्रुप लोक नृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और इंटीग्रेटेड ग्रुप डांस टीम के लिए चुनी गईं। कोनिका चिब ने ग्रुप लोक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने के साथ कैंप की मीडिया टीम में भी जिम्मेदारी निभाई। दृष्टि जैन ने सोलो डांस और वंशिका देवी ने ग्रुप फोक डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
नेशनल कैंप से लौटने पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवीन आनंद ने सभी कैडेट्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाते हैं। एनसीसी अधिकारी डॉ. नीतू शर्मा ने भी कैडेट्स की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।