{"_id":"6a49755b4bc9a9646e0024c0","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1050-953523-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेस : मेदांश, कृष्णा, अलंकृता और \nआरव छह राउंड के बाद सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेस : मेदांश, कृष्णा, अलंकृता और
आरव छह राउंड के बाद सबसे आगे
मेदान, कृष्णा, आरव, अलंकृता चेस में 6 राउंड के बाद सबसे आगे
Link Copied
जम्मू। खारा मदाना के एलए-वीराज हॉल में इंटरनेशनल एफआईडीई रेटिंग चेस प्रतियोगिता करवाई जा रही है। शनिवार को छह राउंड के बाद मेदांश गोयल, कृष्णा कुंडू, आरव अरोड़ा और अलंकृता शर्मा सबसे आगे चल रहे हैं। अलंकृता ने शानदार खेल दिखाते हुए 5.5 पॉइंट के साथ लीडर्स की लिस्ट में जगह बनाई। प्रतियोगिता में छह राज्यों के कुल 157 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इवेंट का आयोजन जम्मू जिला चेस एसोसिएशन ने ऑल जेएंडके चेस एसोसिएशन और एआईसीएफ की देखरेख में किया है। एफआईडीई के चेस नियमों के अनुसार कुल आठ राउंड खेले जाएंगे। खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के आधार पर इस इवेंट में अपनी रेटिंग हासिल कर सकते हैं या बढ़ा सकते हैं। एफआईडीई आर्बिटर बिंदु पठानिया इवेंट की चीफ आर्बिटर हैं। अरविंदु, निर्मल शर्मा, रितीश, मंशा महाजन और स्तुति गुप्ता डिप्टी आर्बिटर हैं। यह इवेंट ऑल जेएंडके चेस एसोसिएशन की अध्यक्ष मीनल गुप्ता की देखरेख में करवाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।