{"_id":"6acff4ecc1dc1efb58036d6d","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jam1024-1039083-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खालसा प्रीमियर लीग का आगाज, डायमंड \nक्लब ने 44 रन से जीता पहला मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खालसा प्रीमियर लीग का आगाज, डायमंड क्लब ने 44 रन से जीता पहला मुकाबला
विज्ञापन
-16 टीमें दिखा रहीं दम, विजेता को एक लाख रुपये और ट्रॉफी मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एमए स्टेडियम में बुधवार को खालसा प्रीमियर लीग का आगाज हुआ। पहले मुकाबले में डायमंड क्रिकेट क्लब ने नगर क्रिकेट क्लब को 44 रन से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन डेरा नगाली साहिब के प्रमुख महंत मंजीत सिंह ने अरदास के साथ किया।
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर डायमंड क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 116 रन ही बना सकी। दूसरा मुकाबला एवरशाइन क्रिकेट क्लब और खालसा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एवरशाइन की टीम 66 रन पर सिमट गई। जवाब में खालसा क्रिकेट क्लब ने नौ विकेट खोकर सातवें ओवर में 67 रन बनाकर एक विकेट से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रहीं हैं। विजेता टीम को एक लाख रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। रोज दो मुकाबले खेले जाएंगे।