फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: दिल्ली एफसी ने जीती क्लाइमेट कप की ट्राफी, तिब्बत एनएसए को 6-0 से हराया

विज्ञापन
sports news
क्लाइमेट कप फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता खिलाड़ी उपराज्यपाल  के साथ व अन्य
(फोटो)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। दिल्ली एफसी ने तिब्बत एनएसए को एकतरफा मुकाबले में हराकर क्लाइमेट कप फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्राफी अपने नाम कर ली। लेह के एस्ट्रोटर्फ ओपन स्टेडियम में वीरवार को दिल्ली एफसी और तिब्बती नेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (टीएनएसए) के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें दिल्ली ने टीएनएसए को 6-0 से मात दी।
लद्दाख के उप राज्यपाल ब्रिगेडियर (रि.) डॉ. बीडी मिश्रा मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने क्लाइमेट कप को एक अच्छी पहल बताते हुए कहा कि इतने बड़े पैमाने पर फुटबॉल टूर्नामेंट पहली बार लद्दाख में आयोजित किया गया है। एलजी ने कहा कि क्लाइमेट कप प्रशासन, हिल काउंसिल और पीआरआई दोनों द्वारा की गई कार्बन तटस्थता पहल का संदेश फैलाने का एक माध्यम है, क्योंकि यह भारत का पहला शून्य पॉलिथीन, न्यूनतम अपशिष्ट फुटबॉल कार्यक्रम है।
विज्ञापन

विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए उप राज्यपाल ने क्लाइमेट कप के दौरान खेल भावना प्रदर्शित करने के लिए सभी चार टीमों की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए लद्दाख के लोगों से सहयोग मांगा। एलजी ने तीन लाख रुपये का चेक और लद्दाखी वुडकार्विंग तकनीक का उपयोग करके बनाया गया विशेष कप दिल्ली एफसी को सौंपा, जबकि टीएनएसए टीम को उपविजेता टीम के रूप में दो लाख रुपये इनाम दिया गया। चार टीमों में दिल्ली फुटबॉल क्लब, यूटी लद्दाख टीम, 1-लद्दाख एफसी और तिब्बती नेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन टीम ने सात दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed