{"_id":"64f0fcfe59b6770d54064a84","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jam1008-193264-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप: मेजबान जम्मू-कश्मीर का जीत से आगाज, देश की ये चार टीमें हैं मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप: मेजबान जम्मू-कश्मीर का जीत से आगाज, देश की ये चार टीमें हैं मैदान में
Fri, 01 Sep 2023 02:35 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:35 PM IST
सार
टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप में देश भर से चार टीमें भाग ले रही हैं। इनमें बोर्ड प्रेजिडेंट वेटर्न मुंबई, विदर्भ वेटर्न, आईएफसीआर नॉर्थ और जम्मू-कश्मीर की टीम शामिल है।
विज्ञापन
जम्मू में आयोजित टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लीजेंड मास्टर्स इंटर स्टेट वेटर्न टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज गुरुवार को एमए स्टेडियम में हुआ। मेजबान जम्मू-कश्मीर की टीम और विदर्भ वेटर्न ने जीत के साथ अगले पड़ाव में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी ब्रिगेडियर (रि.) अनिल गुप्ता ने किया। टूर्नामेंट में देश भर से चार टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
इनमें बोर्ड प्रेजिडेंट वेटर्न मुंबई, विदर्भ वेटर्न, आईएफसीआर नॉर्थ और जम्मू-कश्मीर की टीम शामिल है। पहले मुकाबला में विदर्भ ने मुंबई को 81 रन से हराया। विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 115 रन बनाए। विक्रम बत्रा ने 45 और राहुल ठाकुर ने 27 रन का योगदान दिया। मुंबई की टीम से रविराज ने चार और सुबोध ने तीन विकेट झटके। जीत के लिए 116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 34 रन पर ही ढेर हो गई। विदर्भ के लिए मंगेश, क्रांति और प्रेक्षित ने दो-दो विकेट जबकि ऋषि, मनीष और प्रशांत ने एक-एक विकेट झटका।
विज्ञापन
दूसरे मैच में जम्मू-कश्मीर ने आईएफसीआर की टीम को 98 रन से करारी शिकस्त दी। जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 160 रन बनाए। राजेश सल्होत्रा ने 31, अमित कुमार ने 23 और सुनील बाली ने 18 रन का योगदान किया। आईएफसीआर के लिए अनुभवी हर्ष ने तीन और सुरेंद्र ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
आईएफसीआर की टीम 62 रनों पर ऑल आउट हो गई। मेजबान टीम के लिए विक्की रैना और राजेश ने दो-दो विकेट लिए, जबकि विवेक सूरी, सुनील और इमरान ने एक-एक विकेट झटका। शानदार प्रदर्शन के लिए राजेश सल्होत्रा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
टूर्नामेंट बोर्ड फॉर वेटर्न क्रिकेट इन इंडिया के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर वेटर्न क्रिकेट एसोसिएशन करवा रही है। टूर्नामेंट को होराइजन ग्रुप, एमक्योर, बत्रा ग्रुप, एए एजेंसियों द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है और एएम हुंडई द्वारा संचालित किया जा रहा है। मौके पर जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के मुख्य खेल अधिकारी मोहम्मद हनीफ, वीसीएजेके के अध्यक्ष आशीष सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केएस जम्वाल, महासचिव विवेक सूरी मौजूद रहे।