{"_id":"653981f7a3b550a1a40f7e1b","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jam1006-230949-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल भविष्य में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का इच्छुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल भविष्य में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का इच्छुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- संभावनाओं का पता लगाने के लिए एक टीम गोवा में चल रही राष्ट्रीय खेलों में भेजी
-टीम की रिपोर्ट के आधार पर बुनियादी ढांचे व अन्य तैयारियों का होगा आकलन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर भविष्य में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की तैयारियाें में लगा है। अगर मेजबानी मिली तो खेल ढांचा, नीति, सुविधाएं और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी जाए यह जानने के लिए जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने दो पर्यवेक्षक को गोवा भेजा है। यह पर्यवेक्षक गोवा में जारी 37वें राष्ट्रीय खेलों में गोवा सरकार द्वारा अपनाई नीतियों की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर जम्मू-कश्मीर भविष्य में राष्ट्रीय खेल की मेजबानी पाने की दिशा में काम करेगा।
स्पोर्ट्स काउंसिल ने जम्मू-कश्मीर जिम्नास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण वातल और जम्मू-कमीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य नितिन कुमार शर्मा को पर्यवेक्षक के रूप में गोवा भेजा है। यह सदस्य राष्ट्रीय खेल के आयोजन के लिए गोवा सरकार द्वारा तैयार किए खेल ढांचे, नीति और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बनाई योजना का अध्ययन करेगी और अपनी रिपोर्ट स्पोर्ट्स काउंसिल को देंगे। जिम्नास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण वातल ने कहा कि किसी भी राज्यों को अगर राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी चाहिए तो उसे दो साल पहले ही तैयारी करना पड़ती है। गोवा ने किस तरह का बुनियादी ढांचा सहित अन्य कार्य किया हम इसको देखेंगे। आयोजन में अव्यवस्था के पहलू को भी देखेंगे ताकि अगर भविष्य में जम्मू-कश्मीर मेजबान हासिल करता है तो व इस तरह की अव्यवस्था से बचे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में खेल के बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है। हम राष्ट्रीय खेल की मेजबानी की दावेदारी करने के लिए खुद को तैयार करेंगे, ताकि भविष्य में इस तरह का आयोजन जम्मू-कश्मीर में करवा सके। ब्यूरो