फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: तीरंदाजी में जीडीसी ककरियाल योग में पलौड़ा की टीम चैंपियन

विज्ञापन
sports news
जम्मू। राजकीय डिग्री कॉलेज ककरियाल की टीम अंतर कॉलेज तीरंदाजी चैंपियनशिप में विजेता रही। टीम ने कुल 110 अंक हासिल किए। जीडीसी सांबा की टीम 93 अंक के साथ उपविजेता रही। योग में जीडीसी पलौड़ा की टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय ने महिला और पुरुष वर्ग में तीरंदाजी स्पर्धा का आयोजन विवि के खेल मैदान में किया। लड़कों में 30 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में जीडीसी कटड़ा के विशाल ने स्वर्ण पदक जीता। मिलाद ने रजत और आकाश ने कांस्य पदक जीता। 30 मीटर के टीम इवेंट में जीडीसी कटड़ा ने स्वर्ण पदक जीता। इस टीम में अभय, पंकज और विशाल शामिल रहे। जीडीसी सांबा की टीम ने रजत पदक जीता। टीम में सचिन, आदित्य और आकाश शामिल थे। जीडीसी पलौड़ा की टीम ने कांस्य पदक जीता। टीम में सुनील, अरुण, आरिफ और अनिल शामिल थे। कंपाउंड डिवीजन 70 मीटर में जीडीसी कटड़ा के पंकज ने स्वर्ण पदक जीता। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। वहीं, अंतर कॉलेज योग चैंपियनशिप के टीम वर्ग में राजकीय डिग्री कॉलेज पलौड़ा ने पहला स्थान हासिल किया। जम्मू विवि के पीजी विभाग ने दूसरा और जीसीईटी जम्मू ने तीसरा स्थान हासिल किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed