फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: बर्मा क्रिकेट क्लब साहनेवाल स्पाइस क्रिकेट क्लब दिल्ली ने प्रवेश किया अगले दौर में

विज्ञापन
sports news
-प्रीमियर लीग सीजन 3 टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 11वें दिन खेले गए दो मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रीमियर लीग सीजन 3 टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 11वें दिन शुक्रवार को दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच स्काई रेंजर धर्मशाला हिमाचल व बर्मा क्रिकेट क्लब साहनेवाल और दूसरा मैच स्पाइस क्रिकेट क्लब दिल्ली व क्रिकेट क्लब उधमपुर के बीच हुआ। इसमें बर्मा क्रिकेट क्लब और स्पाइस क्रिकेट क्लब ने अगले दौर में प्रवेश किया।
पहले मैच में वीसीसी साहनेवाल पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवर में टीम ने 8 विकेट खोकर 183 रन बनाए। बल्लेबाज निखिल ठाकुर ने 45 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल थे। पवन ने 23 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल था। स्काईरेंजर धर्मशाला की टीम की ओर से गेंदबाज ईशान अरोड़ा ने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। श्रवण कपूर ने 4 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई रेंजर धर्मशाला की टीम 19 ओवर में 146 रन बनाकर आलआउट हो गई। बर्मा क्रिकेट क्लब साहनेवाल पंजाब की टीम ने 37 रन से यह मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

वहीं स्काई रेंजर धर्मशाला हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से बल्लेबाज विजय ने 47 गेंदों में 61 रन बनाए जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल है। प्रथम ने 17 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें 2 चौके शामिल हैं। साहनेवाल पंजाब की ओर से गेंदबाज दीपक ने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट हासिल किए जबकि हितेश ने 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। साहनेवाल की ओर से घातक गेंदबाजी करने वाले दीपक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर कटड़ा के रविंद्र सहगल ने दीपक को 2100 रु नकद तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रितु ठाकुर, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के प्रधान सुरेंद्र भगत, आईटी सेल जिला इंचार्ज अनुज सेंसन, स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के सदस्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को दूसरा मैच स्पाइस क्रिकेट क्लब दिल्ली तथा क्रिकेट क्लब उधमपुर की टीम के मध्य हुआ। स्पाइस दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दिल्ली की टीम ने 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए। बल्लेबाज लखन ने 49 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। वहीं आशीष ने 9 गेंदों में 18 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल हैं। उधमपुर टीम की ओर से गेंदबाज रितिक ने 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट क्लब उधमपुर की टीम 19 ओवर 1 गेंद में 106 रन बनाकर आलआउट हो गई। इसी तरह दिल्ली की टीम ने यह मैच 50 रन से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। उधमपुर टीम की ओर से बल्लेबाज मुजम्मिल ने 15 गेंदों में 17 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और एक छक्का शामिल है। सचिन ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल है। दिल्ली की टीम की ओर से गेंदबाज आशीष ने 4 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट हासिल किए। प्रशांत ने 3 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट हासिल किए। दिल्ली की टीम के सलामी बल्लेबाज लखन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर एएनओ ब्रॉडबैंड कटड़ा सर्कल के इंचार्ज शुभम शर्मा ने बल्लेबाज लखन को 2100 नगद तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के महासचिव अरुण शर्मा, सदस्य वरिंदर केसर के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed