{"_id":"68e18c0b6c653b63450df5e3","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-agr1006-730708-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के प्रति वफादार होंगे तो उसकी प्राप्ति जरूर होगी: मन्हास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के प्रति वफादार होंगे तो उसकी प्राप्ति जरूर होगी: मन्हास
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मानस का स्वागत करते हुए जेकेसीए के सदस्य स्रो
जम्मू। क्रिकेट जगत के गौरव और जम्मू के होनहार सपूत मिथुन मन्हास बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद रविवार को जम्मू पहुंचे। 28 सितंबर को अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली जम्मू यात्रा है।
जम्मू एयरपोर्ट पर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के सदस्य, खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी पहुंचे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने फूल बरसाए। गाड़ियों के लंबे काफिले में हॉस्टल ग्राउंड स्थित जेकेसीए मुख्यालय पहुंचे। मिथुन मन्हास अपने शिक्षण संस्थान जीजीएम साइंस कॉलेज में शिक्षकों और विद्यार्थियों से भी मिले। विद्यार्थियों को अपने सपने पाने के लिए परिश्रम करने को कहा। उन्होंने कहा कि छोटे शहर के युवा भी बड़ा सपना देख सकते हैं,उसे पूरा करने के लिए परिश्रम ही एकमात्र विकल्प है। छात्रों को अपने-अपने क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट देने को कहा। इस सफर में चुनौतियां भी आएंगी लेकिन जब आप अपने लक्ष्य के प्रति वफादार होंगे तो उसकी प्राप्ति जरूर होगी।
हॉस्टल ग्राउंड पर हुए औपचारिक स्वागत समारोह में ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) अनिल गुप्ता, सदस्य प्रशासन जेकेसीए और वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील सेठी, सदस्य विधिक मामलों जेकेसीए ने मन्हास का स्वागत किया। ब्रिगेडियर गुप्ता ने इस अवसर को जम्मू और पूरे केंद्र शासित प्रदेश के लिए गौरव का ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने मन्हास को समर्पण और नेतृत्व का प्रतीक बताया, जबकि सुनील सेठी ने उनके नेतृत्व को भारतीय क्रिकेट के नए युग की शुरुआत कहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पारंपरिक भांगड़ा, ढोल की थाप और खिलाड़ियों व प्रशंसकों की नृत्य-मुद्राओं ने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। मिथुन मन्हास ने जम्मूवासियों के स्नेह के लिए आभार जताते हुए कहा कि वे भारतीय क्रिकेट के विकास, विशेषकर जम्मू-कश्मीर के युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए समर्पित रहेंगे।