{"_id":"6990e831daa15c9a8506d979","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-1-jam1005-836988-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फाइनल की टिकट कटाने के लिए आज\nभिडेंगी जम्मू-कश्मीर व बंगाल की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फाइनल की टिकट कटाने के लिए आज भिडेंगी जम्मू-कश्मीर व बंगाल की टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रणजी ट्राॅफी : बंगाल क्रिकेट अकेडमी ग्राउंड कल्याणी में होगा सेमीफाइनल
- दूसरा सेमीफाइनल उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रणजी ट्रॉफी में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची जम्मू-कश्मीर की टीम का सामना रविवार से बंगाल के साथ होगा। दोनों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला बंगाल क्रिकेट अकेडमी ग्राउंड कल्याणी में होगा। इसमें दोनों टीमें फाइनल का टिकट कटाने के लिए भिड़ेंगी। दूसरे सेमीफाइनल में उत्तराखंड और कर्नाटक की टीमें आमने-सामने होंगी।
जम्मू-कश्मीर ने क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश को 56 रन से पराजित किया था। इस जीत का सरताज आकिब नबी रहे जिन्होंने मैच में 110 रन देकर 12 विकेट लिए। नबी इस सीजन में सबसे ज्यादा 46 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक रहे हैं। सुनील कुमार ने 22 विकेट लेकर टीम को अच्छा सहयोग दिया है। बल्ले से अब्दुल समद ने 543 रन बनाकर टीम को आगे पहुंचाया। अनुभवी कप्तान पारस डोगरा ने दबाव वाले हालात में पारी को संभालते हुए 484 रन बनाए थे।