{"_id":"6306915289a4de54e47ec4e1","slug":"sports-jammu-news-jmu2666161174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम नाइट्स ने जीता केपीएल-22 का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम नाइट्स ने जीता केपीएल-22 का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कश्मीर प्रीमियर क्रिकेट लीग -2022 के पांचवें संस्करण का खिताब कुलगाम नाइट्स ने जीत लिया है। शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता के फाइनल में बुधवार को कुलगाम की टीम ने अनंतनाग अचीवर्स को 20 रनों से पराजित किया।
कुलगाम नाइट्स के नदीम भट्ट को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट के अन्य विजेताओं में कुपवाड़ा फ्लायर्स के शेख जुनैद को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। जबकि कुलगाम नाइट्स के नदीम भट्ट ने पर्पल कैप और कुलगाम नाइट्स के जुबैर डार ने ऑरेंज कैप हासिल किया।
कश्मीर प्रीमियर लीग, चिनार कॉर्प्स का वार्षिक आयोजन है। प्रतियोगिता एक जून को शुरू हुई थी। इसमें कश्मीर घाटी की 200 से अधिक टीमों ने टूर्नामेंट के पहले चरण में भाग लिया और उसके बाद दस विजयी टीमों ने जुलाई और अगस्त के महीने में प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा की। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कश्मीरी युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करना है।