फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chandigarh golfer Yuvraj Singh Sandhu becomes winner of Jammu kashmir Open Golf tournament 2022

खेल: चंडीगढ़ के युवराज सिंह संधू बने जम्मू-कश्मीर ओपन गोल्फ प्रतियोगिता के विजेता

Sun, 11 Sep 2022 12:06 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2022 12:06 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर ओपन 2022 गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब चंडीगढ़ के गोल्फर युवराज सिंह संधु ने अपने नाम किया है।

विज्ञापन
Chandigarh golfer Yuvraj Singh Sandhu becomes winner of Jammu kashmir Open Golf tournament 2022
प्रतियोगिता के समापन पर ट्राफी देते एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के गोल्फर युवराज सिंह संधु ने सात शॉट की शानदार जीत के साथ जम्मू-कश्मीर ओपन 2022 गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। तवी गोल्फ कोर्स में जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा इन टूर्नामेंट का आयोजन किया था। इसमें भारत के शीर्ष पेशेवर खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


40 लाख की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में गोल्फर युवराज (69-70-65-71) जो शुक्रवार को चार शाट से आगे थे ने अंतिम दौर में अंडर 71 का स्कोर बनाकर टूर्नामेंट में 13 अंडर 275 का स्कोर किया। इस सीजन में करियर की चौथी जीत के साथ तीसरा तीसरा खिताब हासिल किया। उन्हें चैंपियन बनने पर छह लाख रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन


बेंगलुरु की खलिन जोशी (70-68-70-74) ने राउंड चार में 74 स्कोर बनाकर सिक्स अंडर 282 के साथ दूसरे, जबकि गुरुग्राम के मनु गंडास ने (67) स्कोर के साथ थ्री-अंडर 285 के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। चंडीमंदिर के रवि कुमार ने दिन का सर्वश्रेष्ठ 66 स्कोर बनाकर 290 में से 11वां स्थान हासिल किया। भारत में पेशेवर गोल्फ की आधिकारिक मंजूरी देने वाली संस्था द प्रोफेशनल गोल्फ टूर आफ इंडिया (पीजीटीआई) ने जम्मू में इस गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed