फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports

क्लस्टर विवि जम्मू के ऋतिक ने जीता सोना

विज्ञापन
sports
जम्मू। ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय पैनकेक सिलेट (महिला-पुरुष) चैंपियनशिप का वीरवार को समपान होगा। चैंपियनशिप 24 से 26 मई तक आयोजित की थी। चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को जम्मू विश्वविद्यालय के व्यायामशाला हॉल में शानदार मुकाबले देखने को मिले। चैंपियनशिप में 44 विश्वविद्यालयों से 450 खिलाड़ी भाग रहे हैं। दूसरे दिन आरईजीयू, ओपन व टंडिंग स्पर्धा के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

टंडिंग स्पर्धा के क्लास एच 80-85 किलोभार के पुरुष वर्ग में क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के ऋतिक चाढ़क ने स्वर्ण पदक, जीएनडीयू अमृतसर के कर्ण चौपड़ा ने रजत, एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय केरला के सीजो ने कंस्य पदक जीता। अंडर-45 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू विश्वविद्यालय के नरेश कुमार, एमडीयू रोहतक के ऋतिक ने रजत पदक जीता। क्लास ओपन-2 के 100 किलोग्राम के महिला वर्ग में एमडीयू रहोत की पिंकी ने स्वर्ण, जम्मू विश्वविद्यालय की स्मृति ने रजत, एलपीयू पंजाब की मानसी ने कांस्य पदक जीता। क्लास-सी 55-60 किलोभार वर्ग में जीएडीयू पंजाब की मानवी ने स्वर्ण, पीयू चंडीगढ़ की मनीषाली ने रजत, जम्मू विश्वविद्यालय की मुस्कान राजपूत और पीयू चंडीगढ़ की कुशी ने रजत पदक जीता। आरईजीयू पुरुष वर्ग में जीएनडीयू अमृतसर के कुमार आनंद, अजीत सिंह और विकवे सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। लखनऊ विश्वविद्यालय के रमन कुमार, अभि अहुआ और दीपक ने रजत, एलपीयू पंजाब के अमन, अजीत कुमार जाट और आशीष ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed