फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports

Jammu News: पुंडीर की कप्तानी से छुट्टी, अब खजूरिया को कमान

विज्ञापन
sports
जम्मू। रणजी ट्रॉफी के शुरूआती दो मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की टीम को मिली करारी हार के बाद कप्तान शुभम पुंडीर को कप्तानी से हटा दिया गया है। उन्हें टीम से भी छुट्टी दे दी है। अब सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया को टीम का कप्तान बनाया गया है। उनकी कप्तानी में टीम 27 से 30 दिसंबर तक विदर्भ और तीन से छह जनवरी तक रेलवे के खिलाफ ग्राउंड पर उतरेगी।
विज्ञापन

शुभम पुंडीर की कप्तानी से छुट्टी की वजह उनका खराब प्रदर्शन रहा है। सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी या फिर रणजी ट्रॉफी के शुरूआती दो मुकाबलों में पुंडीर का बल्ले से प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। उनकी कप्तानी में रणजी ट्रॉफी में टीम को पहले ही मैच में गत चैंपियन मध्यप्रदेश के हाथों पारी और 17 रन से हार मिली। जबकि गुजरात के खिलाफ मैच में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दोनों मुकाबलों में टीम की बल्लेबाजी और खराब कप्तानी हार का कारण बनी। कप्तान शुभम पुंडीर का प्रदर्शन खराब रहा था। मध्यप्रदेश के खिलाफ उन्होंने दो पारियों में 14, जबकि गुजरात के खिलाफ मैच 36 रन बनाए थे। टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए सीनियर मैन सिलेक्शन कमेटी की अध्यक्ष विद्या भास्कर ने अगले दो मैच के लिए शुभम पुंडीर को न सिर्फ कप्तानी, बल्कि टीम से भी बाहर कर दिया है। टीम सिलेक्शन कमेटी ने अगले दो मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है।
विज्ञापन

----
यह है टीम
शुभम खजूरिया कप्तान, फैजल राशिद, विवरांत शर्मा, सूर्यांश रैना, शिवांश शर्मा, हिनान मलिक, आबिद मुश्ताक, आकिब नबी, रोहित शर्मा, ताहिर भट, उमर नजीर, ताजिम टाक, मुसेफ एजाज और युद्धवीर सिंह को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दृष्टि बाधित खिलाड़ियों
का क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
जम्मू। जम्मू में जम्मू-कश्मीर दृष्टि बाधित क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज शनिवार को हुआ। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड जम्मू-कश्मीर की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय टूर्नामेंट गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल नानक नगर में खेला जा रहा है। रविवार को टूर्नामेंट का समापन होगा। इससे मध्यप्रदेश में होने जा रही राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed