{"_id":"628d224323c99f7d0563a559","slug":"sport-samba-news-jmu26049440","type":"story","status":"publish","title_hn":"नड क्रिकेट क्लब ने जतवाल को 48 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नड क्रिकेट क्लब ने जतवाल को 48 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के मानसर मोड़ टाली खेल मैदान पर सेना की तरफ से कराई जा रही सांबा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें नड क्रिकेट क्लब ने जेबीबीएन क्लब जतवाल को 48 रन से हराकर शेरे-ए-सांबा का खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच में ब्रिगेडियर डीकेआर गौतम और कर्नल अकाश चिंचे मुख्य अतिथि थे। नड क्रिकेट क्लब की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 179 रन का बनाए। इनमें अचत महाजन की अर्ध शतकीय पारी 61 रन शामिल रहे। हन्नु ने 23, बृज मोहन ने 25, सौरभ ने 20 रन का योगदान दिया, जबकि अंतिम ओवर में रोबिन ने तीन छक्के लगाकर 6 गेंदों में 20 रन बनाए।
जतवाल क्लब की टीम के लिए दीपक ने 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जतवाल क्लब की टीम की लगातार विकेट गिरती गई, और पूरी टीम 131 रन पर आल आउट हो गई। नड के लिए कप्तान सौरभ ने चार और तनिश ने तीन विकेट अपने नाम किए। जतवाल के लिए ऋषभ ने 28 और ध्रुव ने 22 रन का योगदान दिया। फाइनल मैच में सौरभ को आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच, जबकि हन्नु को पूरी प्रतियोगिता में 134 रन और चार विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द सीरिज का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
सांबा जूनियर के 11 वर्षीय खिलाड़ी अखिल को एक मैच में पांच विकेट के लिए होनहार खिलाड़ी का खिताब दिया गया। फाइनल मैच में पहुंचे मुख्य अतिथि ने विजेता को 15 हजार और 2 क्रिकेट किट देकर शेरे-ए-सांबा के खिताब से नवाजा।
इस मौके पर बिंदु सलाथिया, सीए अजय गुप्ता, निर्णायक के तौर पर शशि चिब, लक्की और स्कोरर के तौर पर सचिन भट्टी मौजूद थे।