फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport

समैलपुर बढोरी व कैली मंडी की टीमें पहुंची फाइनल में

विज्ञापन
sport
सांबा। रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में पुलिस की ओर से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत पुलिस शहीदों की स्मृति में कराई जा रही फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को समैलपुर बढोरी बनाम केहली मंडी-बी और संगवाली मंडी बनाम केहली मंडी-ए के बीच सेमीफाइनल मैच खेले गए।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच संगवाली मंडी और केहली मंडी-ए के बीच खेला गया। इसमें केहली मंडी-ए ने मैच जीता, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच स्मैलपुर बढोरी बनाम केहली मंडी-बी के बीच खेला गया। इसमें टीम स्मैलपुर बढोरी ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में फाइनल मैच समैलपुर बढोरी और केहली मंडी-ए के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में जिले की 8 टीमें शामिल हुईं। सभी मैच युवा सेवा और खेल विभाग के प्रशिक्षित रेफरी की देखरेख में अत्यधिक पेशेवर तरीके से खेले गए।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अपनी छिपी प्रतिभा का पता लगाने और पेशेवर स्तर पर अपनी क्षमताओं का पोषण करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। सेमीफाइनलिस्ट टीम के खिलाड़ियों के बीच किट बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed