{"_id":"6344778120996775fb4452ee","slug":"sport-rspura-news-jmu2698919193","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक दंगल में पहलवानों ने दिखाए दावं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक दंगल में पहलवानों ने दिखाए दावं
विज्ञापन
एक पहलवान विजेता बनने पर जीती हुई साइकल दिखाते हुए ।
मीरां साहिब। गांव खोड धयोनिया में सोमवार को पीर बाबा कंकाल खू की याद में वार्षिक दंगल व मेले का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों से आए पहलवानों ने दावं दिखाए।
समाज सेवी ठाकुर जय सिंह दंगल में मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने दंगल की शुरुआत कराई। दंगल का पहला मुकाबला आरएस पुरा के काका पहलवान तथा चंडीगढ़ के विक्की पहलवान के बीच हुआ। जो बराबरी पर रहा। दूसरा मुकाबला जम्मू के लल्लू पहलवान तथा पंजाब के विकास पहलवान के बीच हुआ, जिसमें लल्लू पहलवान ने जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला आरएस पुरा के सेठी व इंद्रजीत के बीच हुआ और यह मुकाबला ही भी बराबरी पर रहा। इसके अलावा कई अन्य मुकाबले भी देखने को मिले। इस दौरान विजेता पहलवानों का दंगल कमेटी के सदस्यों तथा मुख्य अतिथि ने माली एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया।
इससे पहले मुख्य अतिथि एवं दंगल कमेटी के सदस्यों ने पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि बनाए रखने की कामना की।
इस मौके पर अशोक सिंह सलारिया, सरपंच परमजीत सिंह पम्मा, सीमा देवी, सोहन सिंह सोना, सरदार बलवीर सिंह गिन्नी सिंह, बद्रीनाथ शर्मा, सतपाल मांडी, गारा मोटन सहित अन्य उपस्थित रहे।