{"_id":"62acc2ebceea0d464c3d986b","slug":"sport-rspura-news-jmu262148963","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहमत अली पीर बाबा की मजार पर मेले व दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहमत अली पीर बाबा की मजार पर मेले व दंगल
विज्ञापन
रहमत अली पीर बाबा की मजार पर दंगल आरम्भ करवाते सरपंच व अन्या
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। गांव चक नानका स्थित रहमत अली पीर बाबा की मजार पर शुक्रवार को मेले एवं दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर के अलावा दूसरे प्रदेश से आए पहलवानों ने भी हिस्सा लिया, और जौहर दिखाए।
इस मौके पर ऑल जम्मू-कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के राज्य महासचिव तथा सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने दंगल की शुरुआत कराई। पहला मुकाबला पहलवान सिकंदर सिंह और आसिफ के बीच हुआ, जिसमें सिकंदर पहलवान ने जीत हासिल की। दूसरा और तीसरा मुकाबला भी काफी दिलचस्प रहा। दंगल कमेटी की तरफ से दो दर्जन से अधिक मुकाबले हुए। सरपंच ने दंगल कमेटी के सदस्यों की सराहना की। सरपंच ने बताया कि गांव में पीर बाबा रहमत अली की याद में हर साल विशाल दंगल का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर नंबरदार चुड सिंह, विजय सिंह, शाम लाल शर्मा, दर्शन शर्मा, सुरजीत सिंह, रजत कुमार, जरनैल सिंह, करनैल सिंह, सरदार हरजिंदर सिंह तथा पंच अंजू बाला सहित काफी संख्या में ग्रामीण दंगल व मेला देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन
राजा मंडलीक के देवस्थान पर दंगल कल
ज्यौड़ियां। तहसील के गांव चक मगवाना में बाबा अब्बोमल और जय राजा मंडलीक के देवस्थान पर रविवार को दंगल का आयोजन किया जा रहा। दूसरे राज्यों और क्षेत्र के पहलवान इसमें दमखम दिखाएंगे। दंगल कमेटी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों को कुश्ती के मुकाबलों को देखने के लिए आमंत्रित किया है। दंगल शाम 3 बजे शुरू होगा। संवाद