फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport news

वार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में जख की टीम ने जीत दर्ज की

विज्ञापन
sport news
विजयपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते अतिथि।
विजयपुर। गांव गुड़ा सलाथिया स्थित स्टेडियम में रविवार को शहीदों को समर्पित वार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच जितेंद्र सिंह मक्खनू ने खिलाड़ियों से उनका परिचय प्राप्त करने के बाद किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला जख क्रिकेट क्लब व बाड़ी ब्राह्मणा क्रिकेट क्लब के बीच हुआ।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाड़ी ब्राह्मणा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जख की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर नौ ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला उड़ मंडी क्रिकेट क्लब व पंचायत अपर गुड़ा सलाथिया की टीम के बीच हुआ। पंचायत अपर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उड़ मंडी की टीम ने 8 ओवर में ही निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि व आयोजकों ने चारों टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता स्थल पर आयोजक कुलविंदर सिंह, शशि पाल सिंह, चंचल सिंह व मंडी के युवाओं सहित गणमान्य नागरिक व खेल प्रेमी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed