फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport news

क्रिकेट गतिविधियों की योजना बनाना और शुरू करने पर किया विचार

विज्ञापन
sport news
अखनूर। जिला जम्मू क्रिकेट संघ (डीजेसीए) की कार्यकारी सदस्यों की बैठक बुधवार को अखनूर कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष विनोद शर्मा ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी सीजन के लिए निकाय के भविष्य के रोडमैप पर चर्चा रहा। साथ ही जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले सभी ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों सहित जिले भर में क्रिकेट गतिविधियों की योजना बनाना और शुरू करना था। बैठक के दौरान पूरे निकाय को जिला जम्मू क्रिकेट संघ की देखरेख में अखनूर-सब डिवीजन और उसके आसपास के क्षेत्रों में चल रही क्रिकेट गतिविधियों की जानकारी दी। उपस्थित सदस्यों ने समन्वय, मार्गदर्शन और मदद के साथ नवोदित प्रतिभाओं को उच्चतम स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने में मदद करने के लिए जम्मू जिले के हर नुक्कड़ और कोने तक पहुंचने के लिए एसोसिएशन के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला। बैठक में सचिव शाम सिंह, मोहित पुरी, शेषपाल, शुभम वर्मा और रवि सलगोत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed