{"_id":"632b6f6e0bedd20f5f37db21","slug":"sport-akhnoor-news-jmu2685268137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीर मोंगा नाथ चिब देव स्थान पर महा दंगल का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीर मोंगा नाथ चिब देव स्थान पर महा दंगल का आयोजन
विज्ञापन
पीर मोगां नाथ चिब देब स्थान नड़ पर महा दगंल में उपस्थित अतिथि।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। पीर मोंगा नाथ चिब देव स्थान नड पर बुधवार को आल इंडिया चिब बिरादरी की तरफ से महा दंगल का आयोजन किया गया। इसमें 50 के करीब कुश्तियों के मुकाबले हुए। इसमें बीस के करीब मुख्य मुकाबले रहे। पहले नंबर की कुश्ती बीनीया तथा कालू पहलवान के बीच हुई। इस पर 50 हजार रुपये ईनाम था। कुश्ती बराबरी पर छूटी।
दूसरे नंबर की कुश्ती 31 हजार और तीसरे नंबर की कुश्ती पर 21 हजार रुपये का ईनाम था। देव स्थान पर यह दंगल आल इंडिया चिब बिरादरी के प्रधान शमशेर सिंह चिब की देखरेख में कराया गया। इस अवसर पर किसान एडवाइजरी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चिब, पवन सिंह चिब, मदन सिंह चिब, नायब सरपंच सोनू चिब, सरपंच बचन सिंह चिब सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
पल्ली में दंगल का आयोजन, 60 कुश्तियां कराईं
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत पल्ली में दाता रणपत देव में बुधवार को 51 वें वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दूसरे राज्य के पहलवान भी शामिल हुए। दंगल का शुभारंभ सरपंच रणधीर सिंह की अगुवाई में किया गया। दंगल में 60 कुश्तियां कराई गईं। बड़ी माली के पहलवान चंडीगढ़ के लल्लू और बरनाला के विक्की के बीच में हुई। इनके लिए 15000 की माली रखी गई। लल्लू पहलवान ने विक्की पहलवान को हराकर पहली माली पर कब्जा किया। उप विजेता पहलवान को भी इनाम दिया गया। दंगल देखने आसपास के क्षेत्रों के लोग काफी संख्या में पहुंचे। इस मौके पर लोगों ने दाता रनपत देव स्थान पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। संवाद