{"_id":"62d59a284087b906cd415519","slug":"sport-akhnoor-news-jmu2642050152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंह क्रिकेट क्लब का ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंह क्रिकेट क्लब का ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन
अखनूर में क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाफ ट्रॉफी के साथ।
अखनूर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में खेली जा रही अनिल मल्होत्रा मेमोरियल नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में सिंह क्रिकेट क्लब अखनूर ने सिंह चैलेंजर क्रिकेट क्लब अखनूर को तीन विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
सिंह चैलेंजर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 15.3 ओवर में 111/10 रन बनाए। इसमें आकाश शर्मा ने 28 और दक्ष जमवाल ने 27 रन बनाए। सिंह क्रिकेट क्लब की गेंदबाजी में एसएस लांगेह, सनी माही और मेंडिस ने 3-3 विकेट साझा किए। पंकज वर्मा को एक विकेट मिला।
सिंह क्रिकेट क्लब ने 16.3 ओवर में 112/7 रन बनाए, जिसमें चंदन शर्मा ने 33, आरुष जमवाल ने 20, पंकज वर्मा ने 20 नाबाद और रोहित सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
सिंह चैलेंजर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में पृथ्वीराज को 3 और राजिंदर शर्मा को 2 विकेट मिले। पुनीत और सुरेश मल्होत्रा ने 1-1 विकेट साझा किया। मैन ऑफ द मैच शाम सिंह को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज पृथ्वी राज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चंदन शर्मा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज शाम सिंह लंगेह रहे। पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा और डीएसपी डीएआर केडी भगत मुख्य अतिथि रहे। राकेश मल्होत्रा, डॉ. कुलवीर सिंह, संजय सराफ विशिष्ट अतिथि थे। पूर्व मंत्री ने इस तरह के आयोजन के लिए समिति की प्रशंसा की।