{"_id":"626c31a15df5d109f771a6ca","slug":"sport-akhnoor-news-jmu2588261109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ ने जीता कबड्डी का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ ने जीता कबड्डी का फाइनल
विज्ञापन
कृष्णा स्पोर्टस क्लब खौड़ के खिलाड़ी ट्राफी के साथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ की तरफ से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब की सीनियर और तथा जूनियर टीम के बीच हुआ। सीनियर टीम ने मुकाबला जीत लिया। सीनियर टीम ने 46 जूनियर टीम ने 17 अंक बनाए। सीनियर टीम को 11000 रुपये का इनाम तथा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता स्थल पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह जमवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेलने से भगवान हनुमान को जरूर याद करना चाहिए, क्योंकि भगवान हनुमान प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश की केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कड़े प्रयास कर रही है। युवाओं से अपील है कि जिसका लाभ उठाएं। इस मौके पर भाजपा नेता नरेंद्र सिंह भाऊ ने कहा कि हमारी आगे भी ऐसी कोशिशें रहेंगी की खौड़ में खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाए।
आज इस मौके पर समाजसेवी डाक्टर पुरुषोत्तम लाल, विकास शर्मा, मनमोहन सिंह, सुरेश कुमार शर्मा, डिप्टी राम, दीपक सिंह, रतन सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।