{"_id":"595a70714f1c1bfc398b4807","slug":"spiritualiy-becomes-bigger-than-terror-threats-in-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: आतंकी धमकियों पर भारी पड़ा आस्था और देशभक्ति का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: आतंकी धमकियों पर भारी पड़ा आस्था और देशभक्ति का जोश
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 03 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
AMARNATH YATRA 2017
- फोटो : Amar Ujala
आतंकी धमकियों पर श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का जोश भारी पड़ता जा रहा है। यात्रा शुरू होने के पांच दिनों में ही 62,608 यात्री श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन कर चुके है। पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के अलावा जम्मू में हजारों की संख्या में अमरनाथ यात्रियों का पहुंचने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
सोमवार को जम्मू से 3133 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने कहा कि वे किसी भी आतंकी धमकी से नहीं डरते हैं और भोले बाबा के दर्शन कर वे अपनी धार्मिक आस्था को पूरा करने के अलावा राष्ट्र भक्ति का परिचय भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
29 जून से शुरू हुई यात्रा के पांचवें दिन 15813 यात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन को सोमवार को जम्मू में एक दिन के लिए यात्रियों का पंजीकरण तक बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन