फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   spiritual program

Jammu News: प्राचीन कामेश्वर मंदिर में शिवरात्रि पर्व का समापन, श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली

विज्ञापन
spiritual program
-श्री अतिमहा रुद्र यज्ञ में पूर्ण आहुति के बाद कलाकारों ने पेश की रासलीला
विज्ञापन


अखनूर। प्राचीन कामेश्वर मंदिर अखनूर में एक मार्च से चल रहे शिवरात्रि पर्व का रविवार को समापन हो गया। रविवार सुबह श्री अतिमहा रुद्र यज्ञ में पूर्ण आहुति दी गई। काशी से आए पंडितों ने पूजा-अर्चना करवाई। फूलों की होली खेली गई। खाटूश्याम राज्यस्थान से आए कलाकारों ने कामेश्वर शिवालय को खाटूश्याम के रूप में सजाया। कामेश्वर मंदिर महाभारत के समय से भगवान खाटूश्याम (बर्बरीक) के धड़ के स्थान पर बना हुआ है, जबकि गर्दन के स्थान पर विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर राज्यस्थान में है।


खाटूश्याम से आए कलाकारों ने रासलीला प्रस्तुत की। फूलों की होली खेली। कलाकारों ने भगवान शिव, श्री राधा-कृष्ण, भगवान खाटूश्याम के पस्तुत किए भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भजन व आरती के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भी समापन किया गया। संतों को भोज करवाकर भंडारा खोला गया। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास ने बताया कि शिवरात्रि महापर्व पर हजारों भक्तों ने भगवान शिव व भगवान कामेश्वर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने आयोजन में व्यवस्था के बंदोबस्त के लिए प्रशासन का आभार जताया। समापन समारोह में एसएसपी मोहन लाल भगत, डीएसपी केडी भगत, महंत राजेश बिट्टू, पूर्व विधायक व भाजपा नेता बलवंत सिंह मनकोटिया, पूर्व विधायक व भाजपा नेता नीरज लंगेह, भाजपा नेता नरिंदर सिंह भाऊ, कुलदीप दुबे, जगदीश भगत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed