फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   spiritual news

Jammu News: मरालिया गांव में विराट ज्ञान यज्ञ से पहले निकाली शोभायात्रा, भक्तों ने प्रभु के नाम का किया गुणगान

विज्ञापन
spiritual news
-स्वामी व्यासा नंद जी महाराज ने प्रवचन कर भक्तजनों को किया निहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। गांव मरालिया (मीरां साहिब) में विराट ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन शुक्रवार को स्लैड मोड़ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रथ पर सवार होकर परम पूज्य स्वामी व्यासा नंद जी महाराज महर्षि ब्रह्मविद्यापीठ हरिद्वार वाले शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में पुहंचे भक्तजनों ने प्रभु के नाम का गुणगान किया।

शोभयात्रा के दौरान बैंडबाजे व ढोल की थाप पर भक्तजनों ने भगवान के नाम के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के बाद स्वामी व्यासा नंद जी महाराज ने प्रवचन कर भक्तजनों को निहाल किया। उन्होंने कहा कि हर एक प्राणी को भगवान के नाम का गुणगान करना चाहिए। यही जीवन का उद्देश्य है। गीता के उपदेशों को जिंदगी में आत्मसात कर मनुष्य जीवन को सफल बना सकता है। सदैव प्रसन्न रहना, दुश्मन के लिए सबसे बड़ी सजा है। इसलिए हमेशा खुश रहें। उन्होंने कहा कि किसी को कष्ट पहुंचाकर क्षमा मांग लेना काफी आसान है, परंतु खुद चोट खाकर किसी को माफ कर देना अत्यंत कठिन है। उन्होंने कहा कि काम, क्रोध, लोभ, मोह, द्वेष आदि दुर्गुणों से लिप्त जीवन नरक के समान है। इसलिए इन्सान को इनसे बचना चाहिए। धर्म प्रचारक कुंदन लाल शर्मा ने बताया कि शनिवार को भी स्वामी व्यासा नंद जी महराज प्रवचन करेंगे। इस दौरान राकेश शर्मा सहित गठित कमेटी के अन्य सदस्या मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed