फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Special worship will be done in the court of Maa Vaishno Devi today

मकर संक्रांति: मां वैष्णो देवी के दरबार में हुई विशेष पूजा, तीन घंटे के लिए खुले प्राकृतिक गुफा के कपाट

Sun, 14 Jan 2024 04:32 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा/जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 04:32 PM IST
सार

माता वैष्णो के दरबार मेंं रविवार को भक्तों के लिए प्राकृतिक गुफा के कपाट खोले गए। करीब तीन घंटे तक श्रद्धालुओं को प्राकृतिक गुफा से माता के दर्शन करने का असवर प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
Special worship will be done in the court of Maa Vaishno Devi today
Mata Vaishno Devi Katra - फोटो : amar ujala

विस्तार

धर्मनगरी में मां वैष्णो देवी के दरबार में रविवार को मकर संक्रांति पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भक्तों के लिए प्राकृतिक गुफा के कपाट भी खोले गए। करीब तीन घंटे तक श्रद्धालुओं को प्राकृतिक गुफा से माता के दर्शन करने का असवर प्राप्त हुआ। संख्या अधिक होनो कपाट बंद करने पड़े। इसके बाद फिर एक बार नई गुफा के रास्ते श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए बढ़े। 

विज्ञापन


माता श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से आगे की यात्रा में उतार-चढ़ाव को देखकर ही प्राकृतिक गुफा के कपाट दिन भर खुले रखने का निर्णय लिया जाएगा। उधर, उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से कटड़ा पहुंच और रवाना हो रही हैं। इससे मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। एक से 12 घंटे तक ट्रेनें लेट चल रही हैं, जिससे पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग करवाने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को 19 हजार 573 के करीब भक्तों ने पंजीकरण करवाकर मां के दरबार में माथा टेका। शनिवार शाम सात बजे तक 18 हजार के करीब भक्त पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान का चुके थे। शनिवार और रविवार को वीकेंड के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed