फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Special woman squad of CRPF will now deal with women stone pelters

अब महिला पत्थरबाजों से निपटेगा सीआरपीएफ का विशेष महिला दस्ता, आतंकियों को भी देंगी करारा जवाब

Sun, 01 Jul 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 01 Jul 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
Special woman squad of CRPF will now deal with women stone pelters
घाटी में पत्थरबाज - फोटो : Dawn

घाटी में पत्थरबाजों से सीआरपीएफ का विशेष महिला दस्ता निपटेगा। इसके लिए 500 प्रशिक्षित महिला जवानों की टुकड़ी तैयार की गई है। यह घाटी में नियमित रूप से ड्यूटी देने के साथ ही उपद्रवी भीड़ से भी निपटेगा। इनकी तैनाती संवेदनशील डाउनडाउन तथा घाटी के अन्य हिस्सों में होगी। दरअसल घाटी में पत्थरबाजी में महिलाओं तथा छात्राओं के शामिल होने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए दस्ते तैयार करने का फैसला किया गया ताकि वे प्रभावी तरीके से इन पर अंकुश लगा सकें। 

विज्ञापन


सीआरपीएफ रिक्रूटिंग सेंटर हुमहामा में इन महिला जवानों को आतंकवाद तथा दंगे निरोधक अभियान के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया है। सभी कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इन्हें 45 दिन की ट्रेनिंग दी गई है। अब इन्हें घाटी में तैनात किया जाएगा जो पत्थरबाजों तथा प्रदर्शनकारियों से निपटेंगी। खासकर महिला प्रदर्शनकारियों से। इन जवानों को घाटी व श्रीनगर की भौगोलिक स्थिति की जानकारी देने के साथ ही रबर बुलेट, पेलेट गन, पंप गन, आंसू गैस, पावा शेल आदि चलाने में प्रशिक्षित किया गया है। 
विज्ञापन


महिला जवान एके राइफल या इंसास से भी लैस रहेंगी ताकि यदि कोई आतंकी हमला हो तो वह जवाबी कार्रवाई कर सकें। महिला जवानों को इस बात के लिए भी प्रशिक्षित किया गया है कि उनकी कार्रवाई में ज्यादा से ज्यादा जान माल का नुकसान न होने पाए। महिला दस्ते के लिए बाडी प्रोटेक्टर व बुलेट प्रूफ जैकेट भी खरीदे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला जवानों के लिए भवन निर्माण शुरू

Special woman squad of CRPF will now deal with women stone pelters
CRPF Women Personnel
महिला जवानों के लिए घाटी में भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। यह सीआरपीएफ के कैंप में ही बनाए जा रहे हैं। मोबाइल ट्वायलेट के भी प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न आने पाए। 

 

नक्सलियों के खिलाफ भी महिला जवान

Special woman squad of CRPF will now deal with women stone pelters
CRPF Women Personnel
कुछ समय पहले नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में पहली बार छत्तीसगढ़ व झारखंड में सीआरपीएफ ने महिला विंग को तैनात किया गया था। देश के अन्य राज्यों में भी सीआरपीएफ का महिला दस्ता है। अधिकारी ने बताया कि कुछ समय पहले आरएएफ की तैनाती की गई थी, लेकिन यह संभव नहीं हो सका था। तभी यह फैसला किया गया था कि सीआरपीएफ में महिला जवानों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed