फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Special vigilance will remain in Jammu Kashmir on Trump's tour said dgp dilbagh singh

ट्रंप के दौरे पर रहेगी जम्मू-कश्मीर में विशेष सतर्कता, मिले पुलवामा दोहराने के इनपुटः डीजीपी

Thu, 20 Feb 2020 10:49 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 20 Feb 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Special vigilance will remain in Jammu Kashmir on Trump's tour said dgp dilbagh singh
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा है कि ट्रंप के दौरे के दौरान राज्य में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी आतंकी मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। दरअसल ट्रंप के  दौरे के दौरान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से पुलवामा जैसे हमले दोहराए जाने के इनपुट मिले थे।

विज्ञापन


त्राल में हिजबुल के तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद कहा कि यहां दो विदेशी प्रतिनिधि मंडलों के दौरे हो चुके हैं, इस दौरान हालात सामान्य रहे। जहां तक ट्रंप के दौरे की बात है तो हमेशा यह अंदेशा रहता है कि आतंकी किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसे रोकने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन


त्राल में मुठभेड़ पर कहा कि स्लीपर सेल के खिलाफ पुलिस प्रभावी कार्रवाई कर रही है। यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। मासूमों को बहलाकर आतंकी संगठनों में शामिल कराने की घटनाओं में कमी आई है। अपील की कि वह आतंकी संगठनों के चंगुल में न आएं ताकि उनका दुरुपयोग न हो सके। अब समय आ गया है कि हिंसा को न बोल दें और मुख्यधारा में वापस लौटें।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का हो रहा है आधुनिकीकरण

डीजीपी ने कहा कि पिछले कुछ समय से पुलिस द्वारा ड्रोन प्रयोग में लाए जा रहे हैं ताकि जब कभी कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो उसकी रिकॉर्डिंग हो सके। कई जगहों पर विशेष तौर से हाईवे पर नाकों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं और अन्य कई जगहों पर लगाए जाने हैं। ताकि नाके पर होने वाली कार्रवाई पर नजर रखी जा सके।

पंचायत चुनाव स्थगित करने का फैसला ठोस आधार पर होगा
पंचायती चुनावों का कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए स्थगित किए जाने पर डीजीपी ने कहा यह सरकार का फैसला है जो किसी ठोस आधार पर होगा। इससे अधिक उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

जम्मू-कश्मीर सहित देश की अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन को दबाएं...
Image result for like button png

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed