फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Special trains will run from Bangalore-Goa today with three and a half thousand passengers

3500 यात्री लेकर बंगलूरू-गोवा से आज चलेंगी विशेष ट्रेन, जेकेएसआरटीसी ने 250 बसों का किया प्रबंध

Sun, 10 May 2020 02:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 May 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Special trains will run from Bangalore-Goa today with three and a half thousand passengers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दूरदराज के राज्यों में फंसे जम्मू-कश्मीर के लोगों की घर वापसी के लिए दो विशेष ट्रेनें जम्मू-कश्मीर आएंगी। एक बंगलूरू तथा दूसरी ट्रेन गोवा से रविवार को चलेगी। दोनों ट्रेनों में लगभग साढ़े तीन हजार यात्री होंगे। इन यात्रियों के  यहां पहुंचने से संबंधित सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इन्हें क्वारंटीन करने, जांच करने समेत ट्रेन से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम भी कर लिया गया है। जेके एसआरटीसी ने इसके लिए 250 बसों का प्रबंध किया है, ताकि सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जा सके।

विज्ञापन


बंगलूरू से आने वाली श्रम एक्सप्रेस ट्रेन सीधे उधमपुर पहुंचेगी। उधमपुर से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों के लोगों को बसों से भेजा जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर बताया कि यह ट्रेन 10 मई को सुबह 11 बजे बंगलूरू से रवाना होगी। प्रदेश के गृह सचिव शालीन काबरा इसके लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। ट्रेन में लगभग 2200 यात्री होने की संभावना है। मध्य तथा उत्तरी गोवा में फंसे 1200 लोगों को लेकर ट्रेन रविवार की शाम सात बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जम्मू व उधमपुर दोनों स्थानों पर रुकेगी।
विज्ञापन


इस बीच प्रदेश के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने उधमपुर रेलवे स्टेशन का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जम्मू-कश्मीर के श्रमिकों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों को लेकर पहली ट्रेन सोमवार सुबह पहुंचनी थी लेकिन अब यह ट्रेन शाम को उधमपुर पहुंचेगी। गोवा से भी ट्रेन पहुंचेंगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक व अन्य कई राज्यों से ट्रेनें पहुंचेंगी। दोपहर साढ़े तीन बजे मुख्य सचिव रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां डीसी डॉ. पीयूष सिंगला ने उन्हें की गई तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दो घंटे में ट्रेन होगी खाली, मोबाइल एप से होगी इंट्री

मुख्य सचिव ने बताया कि दो घंटे में ट्रेन खाली कर लोगों को बसों से संबंधित गृह जिलों में भेजा जाएगा। जिला प्रशासन ने यात्रियों को ट्रेनों से नीचे उतार कर बसों से भेजने लिए पूरी व्यवस्था की है। मोबाइल फोन एप के जरिए ट्रेनों से लोगों की इंट्री की जाएगी और इसी के जरिए आगे की प्रक्रिया भी पूरी होगी। इससे लोगों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।

विशेष ट्रेन से आने वाले जम्मू, सांबा, कठुआ के लोग जम्मू में होंगे क्वारंटीन
विशेष ट्रेन से आने वाले जम्मू, सांबा और कठुआ जिले के लोगों को जम्मू लाकर क्वारंटीन किया जाएगा। सभी के सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें गृह जिलों में 14 दिन घर पर क्वारंटीन रहना होगा। वहीं, उधमपुर रेलवे स्टेशन पर रामबन और कुलगाम के लोगों का टेस्ट होगा। उधमपुर के लोगों के सैंपल क्वारंटीन सेंटर में ही लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed