{"_id":"698b2b31d971736ae403e9b7","slug":"special-train-with-vistadome-coach-to-run-from-budgam-to-katra-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों के लिए तोहफा: कांच की छत से दिखेगी कश्मीर की खूबसूरती, अब बड़गाम-कटड़ा के बीच चलेगा विस्टाडोम कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों के लिए तोहफा: कांच की छत से दिखेगी कश्मीर की खूबसूरती, अब बड़गाम-कटड़ा के बीच चलेगा विस्टाडोम कोच
Tue, 10 Feb 2026 06:27 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:27 PM IST
सार
उत्तर रेलवे ने बड़गाम से बनिहाल तक चलने वाली विशेष ट्रेन सेवा को 11 फरवरी से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक विस्तारित कर दिया है। इस ट्रेन में विस्टाडोम कोच जोड़ा गया है जिससे यात्री कांच की छत और चौड़ी खिड़कियों से कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता का 360 डिग्री आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
बड़गाम-कटड़ा के बीच दौड़ेगा विस्टाडोम कोच
- फोटो : रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। 11 फरवरी से विशेष ट्रेन संख्या 04688/04687 जो अब तक बड़गाम से बनिहाल तक चलती थी, उसकी सेवा को बढ़ाकर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही इस विशेष ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच भी जोड़ा गया है, जिससे यात्री कांच की छत और चौड़ी खिड़कियों के जरिए कश्मीर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर आनंद ले सकेंगे। इस कोच से पहाड़ों, नदियों, सुरंगों और घाटियों के मनोरम दृश्य 360 डिग्री में देखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे अधिकारियों के अनुसार विस्टाडोम कोच आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और इससे न केवल यात्रियों की यात्रा अधिक आरामदायक होगी, बल्कि कश्मीर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ऐसे कोच पहले से कोंकण रेलवे और दार्जिलिंग जैसे पर्यटन स्थलों पर सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि यह पहल यात्रियों को एक यादगार और रोमांचक यात्रा अनुभव देगी। कांच की छत से आसमान और बड़ी खिड़कियों से दिखने वाले प्राकृतिक नजारे सफर को और भी खास बना देंगे।