{"_id":"60187ac58ebc3e568250bb21","slug":"special-train-will-run-from-jammu-to-barmer-and-jaisalmer-from-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सप्ताह से जम्मू से बाड़मेर और जैसलमेर के लिए चलेगी विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले सप्ताह से जम्मू से बाड़मेर और जैसलमेर के लिए चलेगी विशेष ट्रेन
Tue, 02 Feb 2021 03:33 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 02 Feb 2021 03:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू से बाड़मेर और जैसलमेर के लिए अगले सप्ताह से एक-एक विशेष ट्रेन चलेगी। यात्रियों की मांग को देखते हुए उत्तर रेलवे ने इन ट्रेनों के परिचालन को हरी झंडी दिखाई है। इन दोनों ट्रेनों में जनरल कोच नहीं होंगे। सभी आरक्षित कोच होंगे।
विज्ञापन
वर्तमान में राजस्थान के लिए एक मात्र ट्रेन अजमेर के लिए पूजा एक्सप्रेस है। दो नई ट्रेने चलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इनमें ट्रेन नंबर 04646/04645 जैसलमेर-जम्मू तवी और04662/04661 बाड़मेर-जम्मू तवी शामिल है ।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 04646 जम्मू तवी-जैसलमेर आठ फरवरी से शुरू होगी। जम्मू से यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को चलेगी। वहीं ट्रेन 04645 जैसलमेर-जम्मू तवी 10 फरवरी से शुरू होगी। यह ट्रेन जैसलमेर से बुधवार, वीरवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन का कठुआ, पठानकोट, जलंधर, अंबाला, मुजफ्फरनगर, मेरठ कैंट सहित तीन दर्जन स्टेशनों पर दोनों ओर से ठहराव है। वहीं 04662 जम्मू तवी-बाड़मेर 10 फरवरी से शुरू होगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। वहीं बाड़मेर से जम्मू तवी के लिए 12 फरवरी से चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को चलेगी। ट्रेन कठुआ, पठानकोट, जलंधर, मुजफ्फर नगर, मेरठ कैंट सहित तीन दर्जन स्टेशनों पर दोनों ओर से ठहराव होगा।