फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Special rights can be given to jammu and kashmir in GST

जम्मू-कश्मीर को जीएसटी में मिल सकते हैं विशेष अधिकार

Fri, 07 Jul 2017 09:19 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/अमर उजाला, जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 07 Jul 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
Special rights can be given to jammu and kashmir in GST
वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : File Photo

जम्मू कश्मीर सरकार को उम्मीद है कि उसे जीएसटी में कुछ विशेष अधिकार मिल जाएंगे। रियासत सरकार ने जीएसटी में दो संशोधनों का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर सरकार के प्रस्ताव को राष्ट्रपति भवन भेज दिया है।

विज्ञापन


भारतीय संविधान के 101वें संशोधन को जम्मू कश्मीर में लागू करने संबंधी विधानसभा के प्रस्ताव और कैबिनेट की मंजूरी के बाद रियासत सरकार ने केंद्र से रियासत के विशेष दर्जे से छेड़छाड़ किए बगैर जीएसटी लागू करने की मांग की है। वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच इस संबंध में विस्तार से बातचीत हुई है।
विज्ञापन


विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद से द्राबू की जेटली से तीन बार फोन पर बात हुई। रियासत सरकार को उम्मीद है कि राष्ट्रपति का आदेश शुक्रवार को जारी हो जाएगा। रियासत में सात जुलाई की रात 12 बजे के बाद से जीएसटी लागू होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Special rights can be given to jammu and kashmir in GST
प्रतीकात्मक चित्र

जम्मू कश्मीर के वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने अमर उजाला से कहा कि अब राष्ट्रपति के आदेश की प्रतीक्षा है। विपक्ष ने जीएसटी पर भ्रम फैलाने की कोशिश की। जीएसटी लागू नहीं होने से जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ रहा है। सिर्फ छह दिन में ही दूसरे राज्यों से व्यापार और इससे होने वाले राजस्व लाभ में साठ फीसदी तक की कमी आई है। 

जम्मू कश्मीर को हो रहे नुकसान के मद्देनजर विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के तुरंत बाद कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी और रात में राज्यपाल एनएन वोहरा ने भी इसे अनुमोदित कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी बिना देर किए इसकी अनुशंसा कर दी। 

सूत्रों के मुताबिक जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू कश्मीर के संविधान की धारा 5 के तहत मिले टैक्स लगाने और टैक्स दर की समीक्षा के अधिकार की मांग की है। जीएसटी के वर्तमान स्वरूप में जम्मू कश्मीर को ऐसे अधिकार मिलने की संभावना कम है, लेकिन अनुच्छेद 370 पर यथा स्थिति का संदेश देने के लिए केंद्र कुछ विशेष व्यवस्था कर सकता है। इस विशेष व्यवस्था को राष्ट्रपति के आदेश में शामिल किया जा सकता है। 

जेटली के पत्र ने तोड़ी महबूबा सरकार की तंद्रा

Special rights can be given to jammu and kashmir in GST
वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : File Photoarun jaitley

जीएसटी पर जम्मू कश्मीर सरकार शुरू से असमंजस के जाल में फंसी रही। सरकार आम सहमति की बात करती रही जो संभव नहीं थी। इस कारण 17 जून को विधानसभा का विशेष सत्र स्थगित करना पड़ा। भ्रम की स्थिति के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को पत्र लिखकर जीएसटी लागू करने के लिए पहल का दबाव बनाया। जेटली के पत्र के बाद रियासत सरकार ज्यादा सक्रिय हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed