फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   special arrangements at baltal base camp

बालटाल बेस कैंप में अतिरिक्त प्रबंध रहेंगे

Tue, 16 Jun 2015 01:43 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 16 Jun 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
special arrangements at baltal base camp

आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा 2015 की तैयारियां तेज की गईं हैं। पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक पर यात्रियों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया होंगी। इसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के साथ जिला प्रशासन, अर्द्धसैनिक बल और अन्य दूसरी एजेंसियों की सेवाएं ली जा रही हैं। इस बीच सोमवार को बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने श्रीनगर में बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक कर बालटाल ट्रैक पर यात्रा प्रबंधों का जायजा लिया।

विज्ञापन


हाल ही में दोनों ट्रैक का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने राज्यपाल को रिपोर्ट सौंपी। बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर पीके त्रिपाठी ने चेयरमैन को बताया कि श्रम एवं पशुपालन विभाग की ओर से सोनमर्ग में पिट्ठू, घोड़े वालों और श्रमिकों का पंजीकरण किया जा रहा है। इससे यात्रा के दौरान गैर मान्यता प्राप्त तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी। दोमेल एसेस कंट्रोल गेट में सोनमर्ग डेवलपमेंट अथारिटी की ओर से शेल्टर शेड और शौचालय का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


बीएसएनएल की ओर से बालटाल में संचार सेवा शुरू की गई है। सीईओ ने नीलग्राथ में हेलीकाप्टर सेवा और मनीगाम में यात्रा प्रबंधों की जानकारी दी। चीफ इंजीनियर बीआरओ को यात्रा से पूर्व बालटाल सड़क को दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए गए। स्टेट पीडब्ल्यूडी को भी नीलग्राथ से बालटाल, रंगामोड़-बालटाल और बालटाल-दोमेल में ब्ल्यूबीएम सड़कों की मरम्मत मुकम्मल करने के निर्देश दिए। बालटाल के ओल्ड हैलीपैड में चालीस बेड वाला बेस अस्पताल काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालटाल बेस कैंप के अलावा पवित्र गुफा, पंजतरणी में विशेषज्ञ डाक्टर तैनात होंगे। दोमेल, बारीमार्ग और संगम के सभी मेडिकल एड सेंटरों पर आक्सीजन सिलेंडर आदि चिकित्सा सुविधाएं मुहैया होंगी।

 
कंट्रोल रूम स्थापित होंगे
जिला उपायुक्त अनंतनाग एवं जिला यात्रा अफसर बशीर अहमद खान ने सोमवार को अनंतनाग में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों को निर्धारित समय में मुकम्मल बनाने के निर्देश दिए। सभी यात्री स्टेशनों पर कंट्रोल रूम काम करेंगे। यात्रियों को एटीएम, संचार और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने पीएमजीएसवाई से पहलगाम और चंदनबाड़ी ट्रैक को क्लीयर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित कीमतों से अधिक वसूलने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed