फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Speaker lifts the flag of Jammu and Kashmir from a government vehicle

स्पीकर ने सरकारी वाहन से उतारा जम्मू-कश्मीर का झंडा

Wed, 07 Aug 2019 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Aug 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
Speaker lifts the flag of Jammu and Kashmir from a government vehicle
nirmal singh - फोटो : file photo

अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का बिल लोकसभा से पारित होने के बाद मंगलवार की शाम विधानसभा अध्यक्ष डा. निर्मल सिंह ने अपने सरकारी वाहन से जम्मू-कश्मीर का झंडा उतार दिया। 

विज्ञापन


इससे पहले भी उप मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सरकारी वाहनों से लाल बत्ती उतारे जाने के आदेश के बाद गाड़ी से लाल बत्ती हटा ली थी। भाजपा के लगभग सभी मंत्रियों ने उस दौरान लाल बत्ती उतार दी थी। 
विज्ञापन


डा. सिंह ने कहा कि एक विधान व एक निशान का सपना साकार हुआ है। यह डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित प्रेमनाथ डोगरा तथा प्रजा परिषद के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। 1953 से इसके लिए राज्य में संघर्ष किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाया जाने से राज्य में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। यह यहां के लोगों की भावनाओं का सम्मान भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed