{"_id":"594df27c4f1c1bb6438b48a1","slug":"sp-vaid-targets-meerwaiz-supporters-in-case-of-killing-of-dsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः डीएसपी हत्या मामले में अबतक पांच गिरफ्तार, जांच के लिए SIT गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः डीएसपी हत्या मामले में अबतक पांच गिरफ्तार, जांच के लिए SIT गठित
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी एसपी वैद
- फोटो : File Photo
श्रीनगर के नौहट्टा में उन्मादी भीड़ द्वारा डीएसपी की हत्या कर दिए जाने के बाद मामले की तेजी से जांच के लिए SIT गठित कर दी गई है। इसके अलावा इस मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हत्या के पीछे मीरवाइज समर्थकों का हाथ है। डीजीपी ने हत्या को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा, लोगों को समझना चाहिए कि अच्छा क्या है और बुरा क्या। जो उनकी हिफाजत के लिए वहां ड्यूटी कर रहा था, उसे ही पीटकर मार डाला। वारदात के वक्त डीएसपी के साथ मौजूद अन्य पुलिस वालों के मौके से भागने की रिपोर्ट पर डीजीपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि एक और पुलिस अधिकारी ने ड्यूटी निभाते हुए जान दे दी। डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित अपनी ड्यूटी निभा रहे थे और भीड़ ने उन्हें पीटकर मार डाला गया।
यह पूछे जाने पर कि क्या यह डीएसपी मीरवाइज की सुरक्षा के लिए थे, उन्होंने कहा कि उन्हें वहां एक्सेस कंट्रोल के लिए तैनात किया गया था। शब-ए-कदर का मौका था मीरवाइज भी आते हैं और हजारों की संख्या में लोग भी पहुंचते हैं। इसलिए इन सबकी सुरक्षा के लिए प्रबंध किए गए, लेकिन हर पहलू को टटोला जाएगा।