फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   soon jammu kashmir BJP will find new state chairman

तीस तक मिलेगा भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष

Sat, 21 Nov 2015 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 21 Nov 2015 10:12 AM IST
विज्ञापन
soon jammu kashmir BJP will find new state chairman

जम्मू-कश्मीर भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष तीस नवंबर तक मिलेगा। पिछले दिनों प्रधानमंत्री के दौरे और त्योहारी सीजन के चलते प्रदेश में भाजपा संगठनात्मक चुनाव कुछ आगे खिंच गए हैं।

विज्ञापन


अब आने वाले दिनों में प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के अलावा जिला अध्यक्षों के चुनाव की सरगर्मी बढ़ेगी। रियासत में भाजपा संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया बीस नवंबर तक पूरी होनी थी।
विज्ञापन


पार्टी संगठन के अनुसार रियासत को 28 जिलों में बांटा गया है। इनमें से अभी आठ जिलों में ही जिला अध्यक्ष चुन गए हैं। बीस जिलों में अभी प्रक्रिया पूरी होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश प्रभारी चंद्र मोहन गुप्ता का कहना है कि तीस नवंबर तक प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव करा लिया जाएगा। अगले दस दिनों में संगठनात्मक चुनाव की दिशा में तेजी से काम होगा।

आगामी रविवार को कई जिलों में अध्यक्ष का चुनाव पूरा किया जाएगा। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और तीस नवंबर तक प्रदेशाध्यक्ष चुन लिये जाने की तैयारी की गई है।

प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार

वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा की अगुवाई में प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव में तीन सीट पर जीत, विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक 25 सीटों पर जीत के अलावा लेह परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।


वे प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए प्रमुख दावेदार हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन शर्मा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत शर्मा सीए, भाजपा नेता युद्धवीर सेठी, महासचिव संगठन अशोक कौल आदि भी पद के लिए दावेदारों में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed