फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sonmarg highway will remain open even in winter modern snow cutter machines will be installed

जम्मू-कश्मीर: सर्दी में भी सोनमर्ग राजमार्ग सुचारू रहेगा, आधुनिक स्नो कटर मशीने लगेंगी

Sat, 31 Jul 2021 05:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 05:35 PM IST
सार

उप-राज्यपाल ने कहा कि एनएच-244 परियोजना से संबंधित लंबित मुद्दों के हल के लिए एनएचआईडीसीएल वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम अगले सप्ताह डोडा का दौरा करेगी। 

विज्ञापन
Sonmarg highway will remain open even in winter modern snow cutter machines will be installed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में ऑल सीजन अधिकांश सड़कों के सुचारु संपर्क के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में आगामी ठंड के मौसम में सोनमर्ग राजमार्ग का संपर्क सुचारु बनाया जाएगा। भारी बर्फबारी के दौरान प्रभावित सड़कों पर बर्फ हटाने के लिए अत्याधुनिक स्नो कटर मशीनें लगाई जाएंगी। 

विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) द्वारा निष्पादित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन


एलजी ने जम्मू संभाग में जम्मू-अखनूर फोनलेन सड़क, चिनैनी-सुद्धमहादेव सड़क सेक्शन, सुद्धमहादेव-गोहा टनल और कश्मीर में जी-मोड़ टनल, जोजिला टनल, बारामुला-टंगमार्ग-गुलमर्ग सड़क आदि की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बड़े सड़क प्रोजेक्टों के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपस में समन्वय मजबूत बनाकर परियोजनाओं में आ रही रुकावटों को प्राथमिकता पर दूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-अखनूर फोरलेन का 70 फीसदी काम पूरा
जम्मू-अखनूर फोरलेन सड़क के बारे में बताया गया कि कनाल हेड से गणेश बिहार पैच तक 70 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है और इसमें 4.6 किमी फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्धारित समय में सड़क परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed