फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Soni's meeting with Congress workers

अंबिका सोनी ने मायूसी छोड़ काम का दिया मंत्र

Mon, 11 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 11 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Soni's meeting with Congress workers
कार्यकर्ताओं को संबोध‌ित करतीं अब‌िंका सोनी - फोटो : Amar Ujala
प्रदेश कांग्रेस की वर्किंग कमेटी को रविवार को राष्ट्रीय महासचिव अंबिका सोनी ने मायूसी छोड़ काम करने का मंत्र दिया। अंबिका ने कहा, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की स्थिति खराब नहीं है। गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 17 सीटों से 12 सीटों पर आई है। केंद्र में तो कांग्रेस 44 सीटों पर पहुंची है। इसके बावजूद कांग्रेस मायूस नहीं है। 
विज्ञापन


जम्मू रिजार्ट में हुई वर्किंग कमेटी की बैठक और महिला कांग्रेस के अधिवेशन में मुख्य अतिथि अंबिका सोनी ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को हर क्षेत्र में पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया है। पंचायतों को सशक्त बनाना भी कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में विभाजनकारी सियासत कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह भाजपा के नाकाम मंसूबों को कामयाब न होने दे। भाजपा चुनाव में किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाई है। कांग्रेस का इतिहास है और उसने देश के लिए कई बलिदान दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि 23 महीने के कार्यकाल में मोदी सरकार अब तक एक भी चुनावी वादों पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि अब भी लोग बैंक खातों में 15 लाख आने का इंतजार कर रहे हैं। 


महिला अधिवेशन में कांग्रेस महिला इकाई की प्रदेशाध्यक्ष इंदु पवार ने कहा कि प्रदेश की महिला कार्यकर्ता मोदी सरकार और प्रदेश की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की नाकामियों को घर-घर तक पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed