सुरीली आवाज से सोशल मीडिया पर छाई जम्मू कश्मीर की बेटी, 75 लाख बार देखा गया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानपुर तहसील के अधीन पड़ते गांव माड़ा पट्टी की ईशा अंदोत्रा रातों रात फेसबुक और वाट्सएप पर छा गई। ईशा द्वारा बीते दिनों बसोहली के अटल सेतु पर गाया गया गाना इतना पसंद किया जाने लगा है कि अब तक सोशल नेटवर्किंग साइट पर इस एक ही पोस्ट पर दो लाख सोलह हजार बार शेयर किया जा चुका है, जबकि 75 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता, इससे कहीं ज्यादा बार इसे रिपोस्ट किया जा चुका है। एक अनुमान के अनुसार ईशा के गाने को लगभग पांच लाख से अधिक बाद शेयर किया जा चुका है। खास बात यह है कि न सिर्फ जम्मू-कश्मीर बल्कि पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा सहित देश के अन्य राज्यों से भी लोगों के लाइक और कमेंट मिल रहे हैं।
फेसबुक पोस्ट पर पाकिस्तानी आवाम भी ईशा के गाने की तारीफ करती नजर आ रही है। पंजाबी में गाए गए इस गाने को पसंद करने वालो के कमेंट हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
न फोन है न सोशल नेटवर्किंग अकाउंट
बकौल ईशा न तो उनके पास फोन है और न ही कोई सोशल नेटवर्किंग अकाउंट। यह विडियो दोस्तों ने खींचा था, लेकिन फेसबुक और वाट्सएप पर कैसे पहुंचा नहीं जानती। महानपुर डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ईशा ने अमर उजाला संवाददाता को बताया कि लगभग तीन सप्ताह पहले ग्यारह नवंबर को कॉलेज के ईवीएस एक्पोजर टूर पर बसोहली के पुरथू गए थे।
इस दौरान कॉलेज के दोस्तों के साथ अटल सेतु भी गए। वहां दोस्तों की फरमाइश पर यूं ही एक गाना गुनगुना दिया। ईशा ने बताया कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि यह गाना इतना पसंद किया जाएगा। उनके अनुसार वह और उसकी बहन मनीषा दोनों मिलकर शुरूआत से स्कूल-कॉलेज के कार्यक्रमों में गाती रही हैं। परिवार का सहयोग मिलता रहा है।
15 साल की उम्र में ही मिले गायकी के कई ऑफर
वीडियो वायरल होने के बाद परिवार को हैरानी भी थी। लेकिन, जिस तरह से संगीत की दुनिया से ऑफर आ रहे हैं, उन्हें इस बात की खुशी भी है। ईशा के पिता अशोक कुमार अंदोत्रा माड़ा पट्टी में ब्रांच पोस्ट मास्टर हैं और बहन केंद्रीय विश्व विद्यालय से एमए कर रही हैं। परिवार के सदस्य चाहते हैं कि ईशा गायकी में अच्छा मुकाम हासिल करे।
मात्र पंद्रह साल की उम्र में बिना ट्रेनिंग गायकी से जुड़ी ईशा को पंजाब से अब तक कई कॉल आ चुके हैं, जिसमें उन्हें कई म्यूजिक निदेशकों ने संगीत सिखाने और एलबम निकालने के ऑफर भी दिए हैं। इन दिनों ईशा अपनी परीक्षाओं में व्यस्त हैं। इसलिए इस ओर अभी ज्यादा ध्यान नहीं दे रहीं।