फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   song released

Jammu News: जम्मू की बेटी का ऑस्ट्रेलिया में गाना रिलीज, मिले 1.1 मिलियन व्यूज

विज्ञापन
song released
- मनदीप कौर विदेशों में चमका रहीं नाम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू । जम्मू की बेटी मनदीप कौर (मैंडी अजरोट) ने ऑस्ट्रेलिया में अपना गाना ''सूट'' रिलीज किया है। इस गाने में मनदीप ने सूट के माध्यम से अपनी संस्कृति को विदेश में उजागर करने की कोशिश की है। यह गाना मैंडी अजरोट के युट्यूब चैनल पर डाला गया है, जिसको अब तक 1.1 मिलियन लोग देख चुके हैं। गाना ऑस्ट्र्रेलिया में ही शूट किया गया है। इसको गाया और मॉडलिंग मैंडी ने ही की है। 2021 में बॉलीवुड मूवी भुज ''द प्राइड ऑफ इंडिया'' में मनदीप ने आर्मी ऑफिसर की पत्नी का किरदार निभाया है।

मनदीप कौर जम्मू के कोटली अर्जुन सिह (आरस पुरा) की रहने वाली हैं। पिता आर्मी में थे, इसलिए मनदीप को काफी कुछ जानने को मिलता रहा। मनदीप बचपन से यह सपना संयोए थी, जो अब साकार हो रहा है। 15 साल की उम्र में पहला फोटोशूट मुंबई में करवाया था। इसके बाद 2019 में कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट में काम किया। ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने के बाद वहां पर अब इवेंट प्रबधंन की कंपनी चला रही हैं। मनदीप के अनुसार उन्हें बचपन से अभिनय का शौक है। माता-पिता ने पूरा सहयोग किया, जिससे आज वह इस मुकाम पर पहुंच पाई हैं। उनकी इस पहल से दादा भी काफी खुश हैं।
विज्ञापन


--------

माता-पिता को बेटी पर गर्व

मनप्रीत की मां बलवंत कौर का कहना है कि आज वह बहुत खुश हैं कि बेटी इस मुकाम तक पहुंची हैं। सपना था कि वह अपने पैरों पर खड़ी हो। आज बेटी परिवार को अपने साथ लेकर चल रही हैं, साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता अवतार सिंह ने कहा कि बेटी स्कूल में मेरा रोशन करती थी तो अच्छा लगता था, लेकिन आज वह विदेश में जम्मू का नाम भी रोशन कर रही है, इसलिए उस पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed